फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army recruitment Rally for women from 12 September 2019

देश सेवा का जज्बा रखने वाली महिलाओं के लिए सेना में भर्ती होने का मौका, पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 21 Aug 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Indian Army recruitment Rally for women from 12 September 2019
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय सेना में पहली बार सैनिक जनरल ड्यूटी के रूप में महिला सैन्य पुलिस के लिए खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली 12 सितंबर से लखनऊ में होगी। इसमें यूपी और उत्तराखंड की 4458 से अधिक युवतियों के शामिल होने का अनुमान है। रैली के आवेदन का नोटिफिकेशन 25 अप्रैल को जारी हुआ था।

विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र के सभी जिलों के भारतीय सेना में महिला सैन्य पुलिस (सैनिक जनरल ड्यूटी) के नामांकन के लिए एक खुली भर्ती रैली 12 सितंबर 2019 से 20 सितंबर 2019 तक एएमसी सेंटर एवं कॉलेज लखनऊ में भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) लखनऊ द्वारा आयोजित की जाएगी। महिलाओं को अन्य रैंकों में शामिल करने के लिए भारतीय सेना के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में भी युवाओं के लिए भर्ती का मौका

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस पिथौरागढ़ की ओर से बनबसा में ही 21 से 23 सितंबर के बीच भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में पिथौरागढ़ और चंपावत के युवा हिस्सा ले सकते हैं।

इसके लिए पांच सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सोल्जर जनरल ड्यूटी के लिए आयु 17.6 से 21 वर्ष होनी चाहिए। कम से कम 45 परसेंट अंकों के साथ 10वीं पास हो। सोल्जर टेक्निकल के लिए आयु 17.6 वर्ष से 23 वर्ष हो। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी के साथ कम से कम 50 परसेंट अंक हों।

सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट के लिए आयु 17.6 वर्ष से 23 वर्ष के बीच हो। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी के साथ कम से कम 50 परसेंट अंक हों। सोल्जर क्लर्क के लिए आवेदक के 12वीं में कम से कम 60 परसेंट अंक हों। सोल्जर ट्रेड्समैन के लिए कम से कम 33 परसेंट मार्क्स के साथ 10वीं पास होना जरूरी है।

भर्ती रैली की जानकारी यहां देखें : http://www.joinindianarmy.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed