फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army Recruitment candidates written test will be held on 1st November in Uttarakhand

उत्तराखंड: एक नवंबर को होगी सेना भर्ती के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा, यहां मिलेंगे प्रवेश पत्र

Tue, 13 Oct 2020 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Oct 2020 10:33 PM IST
सार

  • पिथौरागढ़ के आर्मी पब्लिक स्कूल में 12 बजे से होगी परीक्षा

विज्ञापन
Indian Army Recruitment candidates written test will be held on 1st November in Uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

थल सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के अधीन 2 मार्च से 10 मार्च तक सेना छावनी रानीखेत में हुई भर्ती के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एक नवंबर को दोपहर 12 बजे से पिथौरागढ़ के जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के दिन सुबह पांच बजे पिथौरागढ़ के बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों को रानीखेत भर्ती के दौरान प्रवेश पत्र प्राप्त हो चुका है और जो अभ्यर्थी सेना अस्पताल बरेली या पिथौरागढ़ से चिकित्सा पुन: परीक्षण (मेडिकल रिव्यू) में फिट होकर आए हैं, उन्हें सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ में सुबह 8.30 बजे से प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय की ओर से तिथियां तय कर दी गई हैं।

विज्ञापन

यहां मिलेंगे प्रवेश पत्र

15 अक्तूबर को चंपावत जिले के पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरि और चंपावत, 16 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, देवलथल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और गणाईगंगोली, 17 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़, थल, कनालीछीना और बंगापानी, 19 अक्तूबर को चंपावत जिले के पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरि और चंपावत, 20 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, देवलथल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और गणाईगंगोली,  21 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़, थल, कनालीछीना और बंगापानी, 22 अक्तूबर को चंपावत जिले के पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरि और चंपावत, 23 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, देवलथल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और गणाईगंगोली, 24 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़, थल, कनालीछीना और बंगापानी के अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। 

जिन अभ्यर्थियों की चिकित्सा पुन: परीक्षण अभी तक नहीं हो पाया है। उन्हें अपने संबंधित सेना अस्पताल से मेडिकल कराकर थलसेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ में प्रवेशपत्र प्राप्त करने के लिए 28 अक्तूबर सुबह 8.30 बजे से दो बजे तक संपर्क करने को कहा गया है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ फेस मास्क, ग्लब्ज और सैनिटाइजर लाना होगा। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed