{"_id":"7508199baae337de29c42f5db2b728c2","slug":"indian-army-persons-will-honor-on-uttarakhand-foundation-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्थापना दिवस पर होगा जवानों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्थापना दिवस पर होगा जवानों का सम्मान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 20 Oct 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के समारोह में आपदा के दौरान बचाव एवं पुनर्वास का कार्य करने वाले आर्मी आफिसर्स, एयरफोर्स, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
साइकिल से यात्रा कर स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय का संदेश देते हुए दिल्ली से देहरादून पहुंचे बीएसएफ के दल का सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। सीएम हरीश रावत ने साइकिल रैली की पूरी टीम को बधाई देते हुए आगे की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
उन्होंने दस नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के समारोह में आपदा के दौरान बचाव एवं पुनर्वास का कार्य करने वाले आर्मी आफिसर्स, एयरफोर्स, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस को सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग डोईवाला के ऑफिसर्स और कांस्टेबल की 45 सदस्यीय टीम इस यात्रा में शामिल है। बीएसएफ कमांडेट राजकुमार नेगी ने बताया कि अपने ऐतिहासिक पचास वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में इस वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है।
इसी के तहत स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय अभियान की चार चरणों में शुरूआत की गई। 12 अक्तूबर को दिल्ली से शुरू हुई इस यात्रा का समापन 20 नवंबर को दिल्ली में ही होगा।
यात्रा गंगोत्री तक साइकिल से जाएंगी और इसके बाद गोमुख ग्लेशियर तक फैले कूड़े करकट को साफ करेगी। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इससे पहले केदार घाटी में आई आपदा में बीएसएफ ने बेहद साहसिक कार्य किए है।