{"_id":"5af1bba24f1c1b9c098b8c84","slug":"indian-army-jawan-jagat-singh-murdered-after-marriage-10-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी शादी के 10 दिन बाद गांव की एक शादी में गया सेना का जवान, लेकिन घर वापस लौटी उसकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी शादी के 10 दिन बाद गांव की एक शादी में गया सेना का जवान, लेकिन घर वापस लौटी उसकी लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पहाड़पानी/भीमताल (नैनीताल)
Updated Wed, 09 May 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
jagat singh murdered in marriage
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के जवान जगत सिंह की शादी को अभी दस दिन ही हुए थे। वह गांव की एक शादी के संगीत कार्यक्रम में गया था, लेकिन वहां से उसकी लाश वापस लौटी।
विज्ञापन
धारी तहसील के अंतर्गत पहाड़पानी के मजुली गांव में विवाह समारोह में गए सेना के जवान जगत सिंह को डांस के दौरान हुए विवाद के बाद गांव के ही युवक गोपाल सिंह ने लात-घूंसों से हमलाकर मार डाला।
विज्ञापन
आरोपी युवक फरार है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। देर शाम हल्द्वानी से लौटे जवान के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गोपाल सिंह ने जगत सिंह पर लात-घूंसों से हमला बोल दिया
jagat singh
पहाड़पानी में मजुली गांव निवासी खीम सिंह का छोटा बेटा 26 वर्षीय जगत सिंह कश्मीर में सेना में तैनात था। इसी साल 27 अप्रैल को शहरफाटक (अल्मोड़ा) के ग्रामसभा डोल में रहने वाले त्रिलोक सिंह फर्त्याल की बेटी दीपिका उर्फ खुशी के साथ उसकी शादी हुई थी।
सोमवार शाम को जगत सिंह मजुली गांव में रेवाधर मेलकानी के बेटे की शादी के सिलसिले में हो रहे महिला संगीत कार्यक्रम में शिरकत करने गया था। पार्टी में डांस करते समय जगत सिंह का गांव के ही गोपाल सिंह के साथ विवाद हो गया। गोपाल सिंह ने जगत सिंह पर लात-घूंसों से हमला बोल दिया।
राजस्व पुलिस के अनुसार गोपाल सिंह ने जगत सिंह के प्राइवेट पार्ट में घुटने से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया और उसके सिर पर भी गंभीर चोट आ गई।

जगत की शादी के दिन भी आरोपी ने दी थी धमकी
jagat singh wife
परिजन जगत को पदमपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पदमपुरी अस्पताल पहुंचे तहसीलदार नवाजिश खलिक ने परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। तहसीलदार ने पटवारी समेत टीम को आरोपी गोपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए उसके घर भेजा, लेकिन वह फरार हो चुका था।
उधर, धारी की एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि मृतक जगत सिंह के पिता खीम सिंह ने आरोपी गोपाल सिंह के खिलाफ धारी तहसील में आईपीसी धारा 302 हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शादी के 10 दिन के भीतर ही सुहाग उजड़ जाने से दीपिका बदहवास है और बार-बार बेसुध हो रही है। फौजी की मां का भी बुरा हाल है।
27 अप्रैल को शहरफाटक के डोल गांव में शादी के दिन भी जगत सिंह का गोपाल सिंह से विवाद हो गया था। परिजनों के मुताबिक गोपाल ने तब भी उसने देख लेने की धमकी दी थी।