सेना भर्ती 2020: दौड़ शुरू होने से पहले ही लंबाई जांच में बाहर हुए युवा
- गबर सिंह कैंप में टिहरी जिले के 3084 युवकों ने दिखाया दमखम
- सेना भर्ती रैली के चौथे दिन दौड़ में 574 युवा हुए सफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के चौथे दिन टिहरी जिले के युवकों की भर्ती प्रक्रिया हुई। प्रारंभिक लंबाई जांच में सैकड़ों युवकों के बाहर होने के कारण वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके।
ऐसे में 3527 में से 3084 युवाओं ने ही कैंप के बलबीर स्टेडियम में 1600 मीटर की दौड़ लगाई। इनमें से 574 युवाओं ने समय पर दौड़ पूरी की और भर्ती के अगले पायदान पर कदम रखा।
बुुधवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के मार्गदर्शन में टिहरी जिले के प्रतापनगर, टिहरी, धनौल्टी, जाखणीधार और नरेंद्रनगर के युवाओं की भर्ती हुई। सुबह पांच बजे काशीरामपुर तल्ला से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई।
कोरोना रिपोर्ट और स्वास्थ्य की जांच की
सबसे पहले युवाओं की प्रारंभिक लंबाई जांची गई जिसमें सैकड़ों युवा फेल हो गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने युवाओं की कोरोना रिपोर्ट और स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद युवकों को 200 के समूह में कैंप के दरबान सिंह स्टेडियम ले जाया गया। 3084 युवकों में से 574 युवकों ने निर्धारित समय पर दौड़ पूरी कर भर्ती की पहली बाधा पार की।
गुरुवार को इन तहसीलों के युवाओं की होगी भर्ती
24 दिसंबर (बृहस्पतिवार) को टिहरी जिले की कंडीसौड़ गजा, गजा, कंडीसौड़, कीर्तिनगर तहसील और चमोली जिले की थराली, गैरसैंण और बदरी तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती होगी।