फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Air Force Day 2020 News: Uttarakhand brave heroes have shines in air force and army

Air Force Day 2020: थल और वायु सेना में उत्तराखंड के वीरों ने लहराया है परचम

Thu, 08 Oct 2020 12:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Oct 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force Day 2020 News: Uttarakhand brave heroes have shines in air force and army
भारतीय वायु सेना दिवस 2020: वायुसेना परेड - फोटो : ANI
युद्ध में साहस और पराक्रम की बात हो और उत्तराखंड का नाम न आए तो ऐसा मुमकिन नहीं है। थल सेना में उत्तराखंड के वीरों के साहस के असंख्य किस्से दर्ज हैं। वहीं वायु सेना में भी उत्तराखंड के जवानों के दिलेरी कम नहीं है।
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना दिवस 2020 : वायु सेना पर गर्व करते हैं पूर्व अफसर, हर संकट का सामना करने में है सक्षम
विज्ञापन


थल सेना के साथ ही वायु सेना के वीरों ने भी अपने पराक्रम के दम में अति विशिष्ट सेवा मेडल से लेकर वायु सेना मेडल तक अपने नाम किए हैं। आज वायु सेना दिवस है। आज ही के दिन वर्ष 1932 में भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी। देश आजाद होने से पहले वायुसेना को रॉयल इंडियन फोर्स के रूप में पहचाना जाता था। वायु सेना इस साल अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थल सेना की तुलना में वायु सेना में उत्तराखंडियों की वीरता व शौर्य की गाथाएं अनेक हैं। बात जब भी देश की सीमाओं की सुरक्षा की आई तो वायुसेना में तैनात अधिकारी व जवान (एयरमैन) अपना शौर्य दिखाने में कभी पीछे नहीं रहे।

30 से अधिक अधिकारियों-जवानों को वीरता पदक प्राप्त

आसमान के इन जांबाजों की वीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वायु सेना में तैनात रहे 30 से अधिक अधिकारियों-जवानों को अब तक वीरता पदक प्राप्त हो चुके हैं। किसी को वीर चक्र मिला तो किसी को वायुसेना मेडल।

सराहनीय सैन्य सेवा के लिए विशिष्ठ सेवा मेडल व परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त करने वाले अफसरों की तादाद भी कम नहीं है। वर्ष 1965 में भारत-चीन व वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भी वायुसेना में तैनात रहे जवानों ने अपनी वीरता व शौर्य का परिचय दिखाते हुए दुश्मनों को चारों खाने चित्त किया था। 

कभी भुलाया नहीं सकेगा अनुपमा का योगदान 

आकाश से सरहदों की रक्षा में उत्तराखंड के वीर आगे रहे हैं, लेकिन महिलाओं को वायुसेना में स्थायी कमीशन दिलाने में भी राज्य के नेतृत्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय वायुसेना में अधिकारी रही अनुपमा उत्तराखंड की ही हैं, जिन्होंने महिलाओं को वायु सेना में स्थायी कमीशन के मुहिम को मुकाम तक पहुंचाया ।

उत्तराखंड के जाबांजों को मिले अवार्ड 

अतिविशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) 03
परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) 02
कीर्ति चक्र (केसी) 01
एम इन डी 03
शौर्य चक्र (एससी) 01
सेना मेडल (एसएम) 03
वीर चक्र (वीआरसी) 08
वायु सेना मेडल(वीएसएम) 07

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed