फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India us anti terror joint military exercises  Search and Destroy operation 

भारत-अमेरिकी संयुक्त युद्धाभ्यास: सेना ने सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन को दिया अंजाम

Mon, 24 Sep 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,  रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,  रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Mon, 24 Sep 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
India us anti terror joint military exercises  Search and Destroy operation 
Indo US forces

आतंकवाद और विद्रोह की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और अमेरिकी सेनाओं के बीच साझे युद्धाभ्यास के दौरान सोमवार को बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


डोगरा रेजीमेंट के सैनिकों ने घिंघारीखाल के घने जंगल में वृहद सर्च अभियान चलाया। इस दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सर्च अभियान को भारतीय सेना ने बड़ी सजगता से अंजाम दिया।
विज्ञापन


भारतीय सेना के जमीनी युद्धकौशल के अमेरिकी सैनिक भी मुरीद हो गए।

शांति अभियानों में काम आएगा युद्धाभ्यास का अनुभव 

आतंकी किस तरह से नापाक हरकतें करते हैं और भारतीय सेना उन्हें कैसे जवाब देती है, इस प्रदर्शन से अमेरिकी सैनिकों ने भी काफी कुछ सीखा। अमेरिकी सेना का नेतृत्व कर रहे मेजर जनरल विलियम ग्राह्म ने कहा कि भारतीय सेना से जमीनी युद्ध के गुर सीखने को मिल रहे हैं।  


शांति अभियानों में काम आएगा युद्धाभ्यास का अनुभव 
सैन्य अधिकारियों ने कहा कि युद्धाभ्यास के माध्यम से दोनों सेनाएं युद्ध के तौर-तरीके सीख रही हैं। एक-दूसरे के हथियारों, विस्फोटक उपकरणों के संचालन की तकनीक साझा की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय शांति अभियानों में दोनों देशों की सेनाओं को काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed