फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india opens international Swing bridge for Nepal resident jawan in indian army

नेपाल निवासी जवान के अनुरोध पर एक घंटे के लिए खुला अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल, कई लोगों ने की घरवापसी

Fri, 03 Jul 2020 07:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jul 2020 07:35 PM IST
सार

  • दोनों देशों के स्थानीय प्रशासन ने दी राशन सामग्री पहुंचाने की अनुमति

विज्ञापन
india opens international Swing bridge for Nepal resident jawan in indian army
झूलापुल से जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना में कार्यरत नेपाल निवासी एक जवान के अनुरोध पर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल एक घंटे के लिए खोला गया। इस दौरान जवान के साथ कुल 27 लोग धारचूला आए, जबकि 41 लोग नेपाल गए। 

विज्ञापन


मूल रूप से नेपाल निवासी एक जवान ने परिवार के साथ भारत आने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा था। नेपाल सीडीओ कार्यालय से यह पत्र धारचूला प्रशासन को भेजा गया। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को पुल एक घंटे के लिए खोला गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: नेपाल की टेलीकॉम कंपनियां कर रहीं भारत में घुसपैठ, सीमांत क्षेत्र में नेटवर्क न होने का उठा रहीं फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जवान और उसके परिवार के सदस्य सहित कुल 27 लोग भारत आए। सभी की पुल पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। दोनों देशों के लोग राशन सहित अन्य दैनिक सामग्री भी साथ ले गए। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नगर के बुजुर्ग व्यापारी भीम सिंह गर्ब्याल की मृत्यु होने पर उनके नेपाल के परिजन भी अंतिम संस्कार में आए थे।

41 लोग नेपाल वापस गए

पुल खुलने के एक घंटे के दौरान नेपाल से लोगों में भारतीय जवान के परिवार के साथ कुल 27 लोग नेपाल से भारत आए। नेपाल से अंतिम संस्कार में आए लोगों के साथ कुल 41 लोग नेपाल अपने वतन को वापस गए।

इधर डा. नौनिहाल सिंह, डा. गौतेंद्र सिंह और फार्मासिस्ट देवेंद्र भोगिया की मेडिकल टीम ने नेपाल से आए 27 लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग की और सभी लोगों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी।

पेशकार खीमानंद भट्ट, राजस्व उपनिरीक्षक सदर हुकुम सिंह धामी एवं उदय भंडारी ने नेपाल से आये लोगों की जानकारी एकत्र की। इस दौरान नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट, थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, समाज सेवी महीराज गर्ब्याल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed