नेपाल निवासी जवान के अनुरोध पर एक घंटे के लिए खुला अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल, कई लोगों ने की घरवापसी
- दोनों देशों के स्थानीय प्रशासन ने दी राशन सामग्री पहुंचाने की अनुमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना में कार्यरत नेपाल निवासी एक जवान के अनुरोध पर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल एक घंटे के लिए खोला गया। इस दौरान जवान के साथ कुल 27 लोग धारचूला आए, जबकि 41 लोग नेपाल गए।
मूल रूप से नेपाल निवासी एक जवान ने परिवार के साथ भारत आने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा था। नेपाल सीडीओ कार्यालय से यह पत्र धारचूला प्रशासन को भेजा गया। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को पुल एक घंटे के लिए खोला गया।
यह भी पढ़ें: नेपाल की टेलीकॉम कंपनियां कर रहीं भारत में घुसपैठ, सीमांत क्षेत्र में नेटवर्क न होने का उठा रहीं फायदा
इसके बाद जवान और उसके परिवार के सदस्य सहित कुल 27 लोग भारत आए। सभी की पुल पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। दोनों देशों के लोग राशन सहित अन्य दैनिक सामग्री भी साथ ले गए। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नगर के बुजुर्ग व्यापारी भीम सिंह गर्ब्याल की मृत्यु होने पर उनके नेपाल के परिजन भी अंतिम संस्कार में आए थे।
41 लोग नेपाल वापस गए
पुल खुलने के एक घंटे के दौरान नेपाल से लोगों में भारतीय जवान के परिवार के साथ कुल 27 लोग नेपाल से भारत आए। नेपाल से अंतिम संस्कार में आए लोगों के साथ कुल 41 लोग नेपाल अपने वतन को वापस गए।
इधर डा. नौनिहाल सिंह, डा. गौतेंद्र सिंह और फार्मासिस्ट देवेंद्र भोगिया की मेडिकल टीम ने नेपाल से आए 27 लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग की और सभी लोगों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी।
पेशकार खीमानंद भट्ट, राजस्व उपनिरीक्षक सदर हुकुम सिंह धामी एवं उदय भंडारी ने नेपाल से आये लोगों की जानकारी एकत्र की। इस दौरान नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट, थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, समाज सेवी महीराज गर्ब्याल आदि मौजूद थे।