फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Border: Nepal security agency bans Indian taxi drivers from carrying passengers

India-Nepal Border: भारतीय टैक्सी चालकों के नेपाल से यात्री ले जाने पर लगी रोक, इसलिए लिया फैसला

Sun, 30 Jul 2023 10:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Jul 2023 10:03 PM IST
सार

नेपाल के सशस्त्र बलों को भारतीय टैक्सी चालकों की ओर से नेपाल के यात्रियों के साथ खींचतान और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिल रही थी।

विज्ञापन
India Nepal Border: Nepal security agency bans Indian taxi drivers from carrying passengers
नेपाल पुलिस के जवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत आने वाले यात्रियों के साथ खींचतान को देखते हुए नेपाल की सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय टैक्सी चालकों पर नेपाल से यात्री ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। झूलाघाट थाना पुलिस ने भी टैक्सी संचालकों को निर्धारित स्थल पर ही टैक्सी खड़ा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


नेपाल के सशस्त्र बलों को भारतीय टैक्सी चालकों की ओर से नेपाल के यात्रियों के साथ खींचतान और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिल रही थी। इसे देखते हुए नेपाल पुलिस और नेपाल सशस्त्र बल ने भारतीय चालकों पर नेपाल से यात्रियों को ले जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


Haridwar: देहरादून-दिल्ली हाईवे पर हादसा, 57 यात्रियों को लेकर जा रही यूपी रोडवेज की बस पलटी, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से नेपाल से आ रहे यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार, खींचातानी करना, बाजार की शांति व्यवस्था भंग करना, टैक्सी को बाजार में आड़ा-तिरछा खड़ा करने के साथ ही दोपहिया वाहनों को अनियंत्रित होकर चलाने सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई थी।

इसके बाद व्यापार संघ की ओर से इस संबंध में झूलाघाट थाना पुलिस को ज्ञापन दिया गया था। एएसआई मनोहर लाल ने शनिवार से झूलापुल खुलने के समय सुबह छह बजे से सभी टैक्सी मालिकों और चालकों को हिदायत दी। पुलिस ने चालकों को टैक्सी बैरियर या फिर कोमल चौक के पास पार्क करने और नंबर के अनुसार संचालन करने के निर्देश दिए। नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी ने बताया कि कुछ टैक्सी चालक नेपाल से आने वाले यात्रियों को झूलापुल से पकड़कर टैक्सी तक ले जा रहे हैं। इससे बाजार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। टैक्सी चालकों के यात्रियों को पकड़कर ले जाने से लोगों को खरीदारी या फिर बातचीत का भी मौका नहीं मिलता है। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, सचिव हरी बल्लभ भट्ट, मोहन चंद राजा, जगदीश चंद्र भट्ट, भैरव पंगरिया आदि व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed