फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Accident News UP Roadways bus carrying 57 passengers overturned on Dehradun Delhi highway

Haridwar: देहरादून-दिल्ली हाईवे पर हादसा, 57 यात्रियों को लेकर जा रही यूपी रोडवेज की बस पलटी, मची चीख-पुकार

Sun, 30 Jul 2023 07:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Jul 2023 07:29 PM IST
सार

Haridwar Bus Accident News: नजीबाबाद डिपो की बस करीब 57 यात्रियों को लेकर हरिद्वार आई थी। कनखल में होटल खान देवड़ा के पास पहुंचते ही अचानक एक स्कूटी बस के सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
Haridwar Accident News UP Roadways bus carrying 57 passengers overturned on Dehradun Delhi highway
देहरादून दिल्ली हाईवे पर बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून दिल्ली हाईवे पर हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में रविवार शाम यूपी रोडवेज की एक बस स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकलवाया।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद डिपो की बस करीब 57 यात्रियों को लेकर हरिद्वार आई थी। कनखल में होटल खान देवड़ा के पास पहुंचते ही अचानक एक स्कूटी बस के सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


Rudraprayag:  तुंगनाथ की यात्रा पर आए असम के यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, स्ट्रेचर पर लेकर आया रेस्क्यू दल

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar Accident News UP Roadways bus carrying 57 passengers overturned on Dehradun Delhi highway

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

इस दौरान बस में सवार यात्री घायल हो गए हैं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ यातायात राकेश रावत, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भिजवा दिया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed