फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India-Nepal border: Nepal Bans Entry of Indian Citizens without online registration

भारत-नेपाल सीमा: बगैर ऑनलाइन पंजीकरण के भारतीयों के नेपाल प्रवेश पर रोक

Mon, 19 Apr 2021 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)  Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Apr 2021 09:39 PM IST
सार

  • नेपाल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के तहत भारतीयों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
India-Nepal border: Nepal Bans Entry of Indian Citizens without online registration
भारत-नेपाल सीमा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नेपाल प्रशासन ने बगैर ऑनलाइन पंजीकरण के भारतीय नागरिकों के नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दी है। भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। रोक लगने के बाद सोमवार को चंपावत से बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जा रहे पूर्णागिरि श्रद्धालुओं को नेपाल एपीएफ और पुलिस ने सीमा से लौटा दिया। जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


नेपाल सीमा पार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गत शनिवार को नेपाल के कंचनपुर जिलाधिकारी राम कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई वहां की कोविड समिति की बैठक में बगैर ऑनलाइन पंजीकरण के भारतीयों के नेपाल में प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... भारत-नेपाल: बैठक में लिया गया निर्णय, कोरोना महामारी से मिलकर लड़ेंगे दोनों देश
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि ऐसा भारत में कोरोना संक्रमण की तेज होती रफ्तार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बनबसा सीमा के साथ ही अब टनकपुर सीमा से बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जाने वाले पूर्णागिरि श्रद्धालुओं को भी ऑनलाइन पंजीकरण के बगैर नेपाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

दोनों देशों ने बैठक में लिया था एक साथ कोरोना से लड़ने का फैसला

भारत-नेपाल के अधिकारियों ने कोरोना महामारी से बचाव के साथ ही सीमा की समस्याओं के समाधान के लिए हाल ही में बैठक की थी। इस दौरान निर्णय लिया गया था कि दोनों देश एक साथ मिलकर कोरोना महामारी से लड़ेंगे।

इस दौरान नेपाल से भारत आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करने और  नेपाल जाने के लिए पंजीकरण फॉर्म को सरल करने संबंधी प्रस्ताव पर भी सहमति बनी थी। साथ ही मादक पदार्थों, मानव और वन तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी दोनों देशों के अधिकारियों में सहमति बनी थी। नेपाल कस्टम अधिकारियों ने दोनों देशों के हितों को देखते हुए साइकिलों पर कैरियरों द्वारा बनबसा से नेपाल सामान जाने पर रोक लगाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed