फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India Nepal Officers Meeting Held in Uttarakhand Banbasa on Coronavirus Issue

भारत-नेपाल: बैठक में लिया गया निर्णय, कोरोना महामारी से मिलकर लड़ेंगे दोनों देश

Sat, 17 Apr 2021 12:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 17 Apr 2021 12:03 AM IST
सार

  • भारत-नेपाल अधिकारियों की बैठक में कई मामलों पर आपसी सहमति बनी तो नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण व टूटे सीमा स्तंभों के समाधान के लिए दोनों देशों के सर्वेक्षण विभाग के सर्वे के बाद समाधान का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
India Nepal Officers Meeting Held in Uttarakhand Banbasa on Coronavirus Issue
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-नेपाल अधिकारियों की बैठक में कोरोना महामारी से बचाव के साथ ही सीमा की समस्याओं के समाधान का फैसला लिया गया। कई मामलों पर आपसी सहमति बनी तो नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण व टूटे सीमा स्तंभों के समाधान के लिए दोनों देशों के सर्वेक्षण विभाग के सर्वे के बाद समाधान का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


बनबसा स्थित एनएचपीसी के सभागार में डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता और एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के संचालन में बैठक हुई। इसमें दोनों देशों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कारगर कदम उठाने पर सहमति बनी। नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) राम कुमार महतो ने दोनों देशों के साथ सामंजस्य और सहयोग कर इसके निदान की बात कही। टनकपुर के पास ब्रह्मदेव में नोमैंस लैंड पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने, सीमा विवाद, टूटे और लुप्त बॉर्डर पिलर आदि की समस्या को दोनों देशों के सर्वेक्षण विभागों के सर्वे के बाद निर्णय लेने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन


नेपाल से भारत आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करने, नेपाल जाने के लिए पंजीकरण फॉर्म को सरल करने, भारतीयों को बाइक पर नेपाल जाने देने के बारे में भारतीय प्रशासन ने अपना पक्ष रखा। एसपी लोकेश्वर सिंह ने नेपाल प्रशासन से कैसीनो जाने वाले भारतीयों के नाम देने की बात कही। नेपाल प्रशासन ने शारदा बैराज पर बाइक चालकों के लिए गेट खोलने की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन तस्करी पर रोक लगाने के लिए दोनों देशों में सहमति बनी

मादक पदार्थों, मानव और वन तस्करी पर रोक लगाने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों में सहमति बनी। नेपाल कस्टम अधिकारियों ने दोनों देशों के हितों को देखते हुए साइकिलों पर कैरियरों द्वारा बनबसा से नेपाल सामान जाने पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने जीएसटी बिलों पर सामान नेपाल भेजने का समर्थन किया। इस दौरान बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीओ अविनाश वर्मा, एसीएमओ एचएस ह्यांकी, नेपाल के सहायक सीडीओ अशोक कुमार भंडारी, एसपी उमा प्रसाद चतुर्वेदी, डिप्टी इंवेस्टिंग डायरेक्टर कमल प्रसाद, कस्टम आफिसर मिमांगसा आदि थे। 

लंबे समय बाद हुई भारत नेपाल अधिकारियों की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुईं। दोनों देश मिलकर कई मसलों का हल निकालेंगे। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए दोनों देश मिलकर कार्य करेंगे।
- राम प्रसाद महतो, सीडीओ नेपाल 

श्री पूर्णागिरि धाम का मेला 30 अप्रैल तक निर्धारित है। कोरोना महामारी के बढ़ते खतरों को देखते हुए मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का नियम आवश्यक कर दिया है। रात्रि कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जाएगा। कहा कि भारत नेपाल अधिकारियों की बैठक में कई मसलों का हल निकाला गया है।
- विनीत तोमर, डीएम 

दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक में तस्करी पर रोक को आपसी सहमति बनी। दोनों देश तस्करी रोकने में एक दूसरे की मदद करेंगे। मानव तस्करी के तहत किशोरियों, युवतियों व महिलाओं को सीमा पर आवागमन करने के लिए आईडी रखने का सुझाव दिया गया। सीमा पर चल रहे अवैध सवारी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए दो दिन में पुलिस ने 41 वाहन जब्त किए हैं।
- लोकेश्वर सिंह, एसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed