{"_id":"5fa80fc08ebc3e9b8409f846","slug":"india-nepal-border-latest-news-ssb-soldiers-coming-on-border-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तरीके से हो रही आवाजाही पर एसएसबी की पैनी नजर, जवानों ने की कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तरीके से हो रही आवाजाही पर एसएसबी की पैनी नजर, जवानों ने की कांबिंग
Sun, 08 Nov 2020 09:05 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
एसएसबी की 55वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कांबिंग की। एसएसबी क्षेत्र में अवैध तरीके से हो रही आवाजाही पर पैनी नजर रखेगी। इस दौरान एसएसबी ने लोगों से सीमा पर होने वाली अवैध आवाजाही की जानकारी देने की अपील की।
विज्ञापन
वाहिनी के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस चौकी घिंघरानी के जवानों ने संयुक्त रूप से कई किमी तक कांबिंग की। जवानों ने बगरीगांव, डोडा, चकद्वारी, रणवां, घिंघरानी, द्वालीशेरा, सलतड़ समेत कहीं गांवों तक कांबिंग की। इस दौरान कमांडेंट राजेश्वरी ने सीमा क्षेत्र से लगे गांवों के प्रधानों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल विवाद: रात में ट्यूब के सहारे नेपाल से काली नदी पर कर अवैध रूप से भारत आ रहे लोग
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांवों के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचना एसएसबी या पुलिस को दें, जिससे समय रहते हुए कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। सीमा सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को सहयोग भी बेहद जरूरी है। एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्रामीण लोगों को खेल सामग्री, सोलर लाइट एवं बर्तनों का वितरण किया।