भारत-नेपाल विवाद: रात में ट्यूब के सहारे नेपाल से काली नदी पर कर अवैध रूप से भारत आ रहे लोग
- काली नदी से रात में हो रही आवाजाही से सीमांत के लोगों में भय का माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल को जोड़ने वाले झूलापुल के बंद होने से नेपाल से लोग अवैध तरीके से भारत में आवाजाही कर रहे हैं। वे रात में टायर ट्यूब पर बैठकर काली नदी पार कर भारत में प्रवेश कर रहे हैं। सीमांत के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अवैध रूप से आवाजाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पांच प्रमुख पुल हैं। लॉकडाउन शुरू होने से लेकर अब तक यह पुल बंद हैं। इन पुलों को केवल विशेष हालातों में कुछ समय के लिए खोला जा रहा है। बारिश में काली नदी के उफान पर होने से नदी से आवाजाही संभव नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर वन तस्करों की फायरिंग में बीट अधिकारी जख्मी, नेपाल की ओर भागे तस्कर
बारिश समाप्त होते ही काली नदी का जलस्तर कम हो जाता है। ऐसे में टायर ट्यूब के जरिए अवैध रूप से आवागमन बढ़ जाता है। ट्यूब से सामान की तस्करी के मामले भी हर साल पकड़ में आते हैं।
बांकू गांव के समीप से लगातार लोग भारत आ रहे
द्वालीसेरा के ग्राम प्रधान प्रेम राम ने बताया कि नेपाल के बांकू गांव के समीप से रात में लगातार लोग भारत आ रहे हैं। सोमवार रात करीब 20 से अधिक लोगों ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया। रात में काली नदी से अवैध रूप से नेपाल से लोगों की आवाजाही के कारण सीमांत के लोग डरे हुए हैं।
द्वालीसेरा के ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्यूब से तस्करी की भी आशंका जताई है।
काली नदी से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की शिकायत नहीं मिली है। ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिलने पर अवैध रूप से आने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीमांत क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।
- प्रीति प्रियदर्शनी, एसपी पिथौरागढ़।