फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest smugglers Firing on India Nepal border, Beat Inspector Injured

भारत-नेपाल सीमा पर वन तस्करों की फायरिंग में बीट अधिकारी जख्मी, नेपाल की ओर भागे तस्कर

Tue, 03 Nov 2020 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Nov 2020 11:17 PM IST
सार

  • भारत-नेपाल सीमा पर धनुष पुल के पास सोमवार देर रात की घटना 
  • वन विभाग की टीम ने भी दो हवाई फायर किए, तस्कर नेपाल की ओर भागे 
  • टीम ने दो साइकिलें, साल के दो गिल्टे और एक मोबाइल फोन बरामद किया 

विज्ञापन
Forest smugglers Firing on India Nepal border, Beat Inspector Injured
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर वन तस्करों और वन कर्मियों की मुठभेड़ के दौरान तस्करों की फायरिंग में एक वन बीट अधिकारी घायल हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने घायल को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकारी को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


झनकईया थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि वन दरोगा भजन सिंह देव की तहरीर पर वन बीट अधिकारी विवेक कुमार पर गोली मारकर घायल करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सोमवार देर रात खटीमा रेंज के वन कर्मियों की टीम भारत-नेपाल सीमा पर धनुष पुल के पास गश्त कर रही थी। रात करीब 12 बजे नखाताल कक्ष संख्या 3 में गश्ती टीम में शामिल भजन देव, विवेक कुमार, दौलत और विवेक बोरा को लकड़ी काटने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया तो तस्करों ने उन पर फायर झोंक दिया। एक गोली वन बीट अधिकारी विवेक कुमार के गले और कंधे को छूते हुए निकल गई। इससे वे जख्मी हो गए। वन कर्मियों ने भी आत्मरक्षा में दो राउंड हवाई फायर किए लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग गए। वन कर्मियों ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। 

सूचना पर वन विभाग के एसडीओ बाबू लाल, रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी ललित बिष्ट घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मौके से दो साइकिलें, साल के दो गिल्टे और एक मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद मोबाइल में नेपाल का सिम लगा हुआ है। वन अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने घायल वनकर्मी को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

डॉक्टर के मुताबिक, वनकर्मी के गले और कंधे पर गोली के छर्रे लगे थे। प्राथमिक इलाज के बाद घायल बीट अधिकारी को छुट्टी दे दी गई है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।  एसडीओ बाबू लाल ने बताया कि तस्करों के छूटे मोबाइल से आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

पूर्व में भी तस्करों ने वन कर्मियों से की थी हाथापाई 
वन तस्करों से मुठभेड़ की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हुईं हैं। सुरई रेंज में 31 मार्च 2016 को खकरा नंबर 14 में वन तस्करों ने वनकर्मी बृजेश से हाथापाई की थी। 31 अगस्त 2020 को लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर वन तस्कर कर्मचारी संतोष भंडारी के साथ हाथापाई कर फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed