भारत-चीन विवाद: सेना के साथ भारतीय नागरिक चीन से लड़ रहे 'डिजिटल जंग', गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया चाइनीज एप रिमूवर
- चाइनीज एप रिमूवर शब्द को 14 से 20 जून तक सबसे ज्यादा सर्च किया
- प्ले स्टोर से चाइनीज एप एक साथ हटाने वाले एप को इंस्टॉल किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गलवां घाटी पर चल रहे विवाद के बीच आम नागरिक चीन से डिजिटल जंग लड़ रहे हैं। देशभर में लोग चायनीज एप का बॉयकाट कर अपना विरोध जता रहे हैं। इसका नतीजा है कि गूगल ट्रेंड पर चाइनीज एप रिमूवर शब्द को इस बीच सबसे ज्यादा खोजा गया। चीन सेना के हमले के बाद इस शब्द की सर्चिंग सबसे ऊपर 100 अंकों तक पहुंच गई है।
गलवां घाटी में चीन की हरकत के बाद सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और इंजीनियर सोनम वांगचुक ने ‘बुलेट नहीं वॉलेट’का मंत्र दिया था। उन्होंने चाइनीज गैजेट्स को एक साल की भीतर और चाइनीज एप को एक हफ्ते में मोबाइल और लैपटॉप से रिमूव करने की गुजारिश की थी। उनके वीडियो से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में भारतीयों ने चाइनीज एप मोबाइल फोन से हटाने की मुहिम छेड़ दी है।
इसी बीच प्ले स्टोर पर आया ‘रिमूव चाइना एप्स’ भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया। दो से तीन दिनों के भीतर इस एप के जरिए लाखों लोगों ने अपने मोबाइल से चाइनीज एप हटा दिए। हालांकि बाद में गूगल ने प्ले स्टोर से इस एप को हटा दिया। एप हटाने के बाद भी लोग अन्य तरीकों से चाइनीज एप की पहचान करके उन्हें फोन से डिलीट कर रहे हैं।
गूगल ट्रेंड पर ‘चाइनीज एप रिमूवर’ शब्द को कब खोजा
तारीख सर्चिंग प्वाइंट
24 से 30 मई 13
31 मई से छह जून 72
14 जून से 20 जून 100
गूगल पर चाइनीज एप रिमूवर को खोजने में उत्तराखंड के लोग सबसे आगे
राज्य खोजकर्ता
उत्तराखंड 100
झारखंड 58
जम्मू कश्मीर 56
गुजरात 38
असम 32
नोट- खोजकर्ता (सर्चिंग प्वाइंट) से पता चलता है कि गूगल पर किसी विषय को कहां सबसे ज्यादा खोजा गया।
चाइनीज एप शब्द को 20 लाख से ज्यादा लोगों ने ढूंढा
गूगल ट्रेंड पर 17 जून के रुझान पर गौर करें तो ‘चाइनीज एप’ शब्द को खोजने वाले लोग 20 लाख से अधिक थे। इस आधार पर इस शब्द का सर्चिंग में 5वां स्थान था। जबकि चौथे पर एकता कपूर, तीसरे पर जुवेंट्स, दूसरे पर बार्सिलोना वर्सेस लिगानेस और पहले स्थान पर प्रीमियर लीग शब्द सबसे ज्यादा खोजा गया।
17 जून को गूगल ट्रेंड पर रिलेटेड क्वेरी
चाइनीज एप इन इंडिया, चाइना एप्स, चाइनीज एप, चाइनीज एप लिस्ट
चीनी एप हटाने वाले एप्स का ब्योरा
एप डाउनलोड
चाइना एप्स डिटेक्टर 10 के प्लस
डिटेक्ट चाइनीज एप 100 के प्लस
चाइनीज एप डिटेक्टर 10 के प्लस
चाइनीज एप स्कैनर 100 के प्लस
जूम एप के इस्तेमाल को लेकर सरकार पहले कर चुकी सतर्क
कोरोना वायरस में लोग आपस में बात करने के लिए खूब वीडियो कॉल कर रहे हैं। मोबाइल वीडियो कॉलिंग के लिए देश में चाइनीज एप जूम का खूब इस्तेमाल हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस एप को लेकर एडवाइजरी जारी की गई थी। इसमें कहा कि ये ऐप सुरक्षित नहीं है, ऐसे में लोग सावधानी से इसका इस्तेमाल करें।
प्रमुख चाइनीज एप
टिक-टॉक, हेलो, यूसी ब्राउजर, शेयर इट, लाइकी, 360 सिक्योरिटी, विगो वीडियो, वी चैट, वीबो, जूम, क्लब फैक्टरी, शेंडर, ब्यूटी प्लस
चीन सीमा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण शुरू
गोपेश्वर में चीन सीमा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। झारखंड से लाए गए करीब ढाई सौ मजदूर और स्थानीय 450 मजदूर सड़कों के निर्माण में जुट गए हैं।
बीआरओ की ओर से सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त मात्रा में जेसीबी और पोकलैंड मशीनें भी नीती और माणा घाटी में पहुंचा दी गई हैं।
माणा रोड पर अधिकांश जगहों पर डामरीकरण कार्य भी पूरा हो गया है। यहां एक मोटर पुल अभी निर्माणाधीन है, जबकि नीती घाटी में सीमा क्षेत्र में हिल कटिंग कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।