फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China Border Dispute: sound of fighter jet fly late night in Dehradun

India China Border Dispute: देहरादून के आसमान में गूंजी लड़ाकू विमान की आवाज, लोग घरों की छत पर आए

Fri, 09 Oct 2020 02:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 09 Oct 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
India China Border Dispute: sound of fighter jet fly late night in Dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

राजधानी देहरादून के आसमान में बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे अचानक लड़ाकू विमान की आवाज गूंजने लगी। आवाज सुनकर लोग घरों की छत पर आ गए।

विज्ञापन


करीब आधा घंटा तक विमान की आवाज आती रही। माना जा रहा है कि वायुसेना दिवस पर वायुसेना ने विमान उड़ाए होंगे। इसे वायुसेना की नाइट एक्सरसाइज़ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। बता दें कि भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव के बाद उत्तराखंड के सीमांत इलाकों में सेना पूरी तरह मुस्तैद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्र की 345 किमी लंबी सीमा चीन बॉर्डर से सटी है। चीन संग तनाव के बीच उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना, आईटीबीपी और वायुसेना अलर्ट पर है।

चीन सीमा से लगी 71 किमी सड़क के लिए सर्वे पूरा

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत चीन सीमा तक प्रस्तावित 71.49 किमी सड़क के सर्वे का काम पूरा हो गया है। सड़क के बनने से पिथौरागढ़ जिले से लगी चीन सीमा तक सेना की पहुंच आसान हो जाएगी।

सर्वे के बाद केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी), आईटीबीपी एवं वन विभाग की टीम चमोली जिले के जोशीमठ गई है। सड़क का कुछ हिस्सा चमोली जिले में भी पड़ रहा है। टीम जल्द ही सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी, जिसे अधिकारी केंद्र सरकार को भेजेंगे। 

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत मुनस्यारी के मल्लाजोहार क्षेत्र के उच्च हिमालयी क्षेत्र मिलम, सुमना, लपथल, टोपिढुंगा होते हुए 71.49 किमी सड़क प्रस्तावित है। यह सड़क चीन सीमा के समानांतर बनेगी।

जोशीमठ से वन रेंजर पूरन सिंह देउपा ने फोन पर बातचीत में बताया कि इस मोटर मार्ग पर टोपिढुंगा लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थान पर बनने वाली यह सबसे ऊंची सड़क होगी। सामरिक दृष्टि से बनने वाली यह सड़क आईटीबीपी की देखरेख में बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed