फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India and Kazakhstan Joint military exercise will begin from October 3 in pithoragarh

भारत-कजाकिस्तान के बीच तीन अक्टूबर से शुरू होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास, शामिल होंगे 100 सैनिक

Mon, 30 Sep 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Sep 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
India and Kazakhstan Joint military exercise will begin from October 3 in pithoragarh
संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत और कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद 2019 का आयोजन तीन अक्तूबर से पिथौरागढ़ में शुरू होगा। 15 अक्तूबर तक चलने वाले संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के 100 सैनिक शामिल होंगे। इस दौरान दोनों देशों के सैनिक विभिन्न सैन्य ऑपरेशनों और आतंकवाद विरोधी जवाबी कार्रवाई के अनुभवों को एक दूसरे से साझा करेंगे।

विज्ञापन


पत्र सूचना कार्यालय (रक्षा शाखा) लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद 2019 एक वार्षिक कार्यक्रम है जो दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन


भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ सैन्य अभ्यास आयोजित किए जाते हैं। कजाकिस्तान के साथ आयोजित होने वाला यह सैन्य अभ्यास वैश्विक आतंकवाद के बदलते परिदृश्य में काफी महत्वपूर्ण है। इसका उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों को अंजाम देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य अभ्यास के दौरान वैश्विक आतंकवाद और हाइब्रिड युद्ध के उभरते रुझानों के विभिन्न पहलुओं को वर्तमान समय के साथ-साथ वैश्विक परिदृश्यों में समकालीन प्रभावों के कारण भी शामिल किया गया है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच आपसी रक्षा सहयोग को बढ़ाएगा। साथ ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में मददगार सिद्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed