फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day 2021: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Many Announcement with Flag Hosting

स्वतंत्रता दिवस: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगा निशुल्क मोबाइल टैबलेट, पढ़ें सीएम की अन्य घोषणाएं...

Sun, 15 Aug 2021 04:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Aug 2021 04:30 PM IST
सार

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं, उन्होंने कई घोषणाएं भी की।

विज्ञापन
Independence Day 2021: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Many Announcement with Flag Hosting
सीएम पु़ष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जा रहे 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं, उन्होंने कई घोषणाएं भी की। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास और भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


सीएम ने की ये घोषणाएं 
- प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को मिलेगा निशुल्क मोबाइल टैबलेट।
- दिवंगत पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के नाम पर सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार की घोषणा की। 
- प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन कर प्रभावी कानून लाएगी सरकार।
- प्रदेश में राज्य भाषा एवं संस्कृति अकादमी की होगी स्थापना।
- प्रदेश में पलायन रोकने के लिए हिम प्रहरी योजना शुरू होगी। 
- पौड़ी और अल्मोड़ा को रेल लाइन से जोड़ने की संभावना तलाशी जाएगी। इस मसले पर मुख्यमंत्री जल्द ही प्रधानमंत्री से मिलेंगे।
- स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर को शारीरिक शिक्षा का विश्वविद्यालय बनाने की योजना।
- 25 हजारों लोगों के लिए मकान बनाने की व्यवस्था करने की योजना। 
- भू कानून को लेकर एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति भूमि के संरक्षण के साथ-साथ रोजगार और निवेश आदि पहलुओं पर भी ध्यान देगी।
विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड पर तीर्थपुरोहितों के अधिकारों और जनभावनाओं का रखा जाएगा ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर समय-समय पर चिंता व्यक्त की गई है। हमारी सरकार तीर्थपुरोहितों के अधिकारों और जनभावनाओं का हमेशा ध्यान रखेगी। प्रदेश के वरिष्ठ नेता मनोहरकांत ध्यानी से इस विषय पर आग्रह किया गया है कि वे देवस्थानम बोर्ड के बारे में सभी वर्गों से राय लेकर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें जिससे देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में जनभावनाओं के अनुरूप एक सुविचारित निर्णय लिया जा सके।

इन्हें दिया पुरस्कार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा से पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ राजेंद्र सिंह रौतेला, 40 वीं वाहिनी पीएसी के भगवती प्रसाद पंत, विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना देहरादून अंकुश मिश्रा और एसटीएफ के एसआई उमेश कुमार को पुरस्कृत किया। इसके अलावा खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, अनिरुद्ध थापा, निवेदिता और खेल प्रशिक्षक के रूप में अनूप बिष्ट को पुरस्कृत किया। वंदना के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ना होने पर उनका पुरस्कार उनके भाई सौरभ कटारिया को दिया गया।

विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन भराड़ीसैंण गैरसैंण में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी प्रतिभाग करेंगे।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून से प्रस्थान करेंगे और 11.40 पर भराड़ीसैंण हेलीपैड पहुंचेंगे। 11.50 पर विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद वहां पर पौधरोपण भी किया जाएगा। सीएम दोपहर में 12.50 पर भराड़ीसैंण हेलीपैड आकर देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed