फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वतंत्रता दिवस 2021: आजादी के जश्न के लिए सज गई देवभूमि, तस्वीरों में देखें अनूठी छटा...

Sat, 14 Aug 2021 10:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 14 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
independence day 2021: uttarakhand buildings decorate with lighting watch photos
- फोटो : अमर उजाला

रविवार को आजादी का जश्न मनाने के लिए देवभूमि उत्तराखंड दुल्हन की तरह सज गई। राजधानी देहरादून में शनिवार की शाम को सजावट का भव्य नजारा दिखाई दिया। दून की सरकारी इमारतें दुल्हन की तरह रंग-बिरंगी लाइटों से सजी नजर आईं। हालांकि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार अधिकतर कार्यक्रम ऑनलाइन ही आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं मुख्य कार्यक्रम रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में आयोजित किया जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तिरंगा फहराएंगे। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून और भराड़ीसैंण में तिरंगा फहराएंगे। राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री पुलिस लाइन ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान पुलिस जवानों के मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जबकि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य राजभवन में नौ बजे ध्वजारोहण करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल देहरादून विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। 

independence day 2021: uttarakhand buildings decorate with lighting watch photos
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह के बाद ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण जाएंगे।

independence day 2021: uttarakhand buildings decorate with lighting watch photos
- फोटो : अमर उजाला
जहां विधानसभा परिसर में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में ध्वजारोहण करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
independence day 2021: uttarakhand buildings decorate with lighting watch photos
- फोटो : अमर उजाला
देश की आजादी के आंदोलन में ‘पहाड़ों की रानी मसूरी’ का बड़ा अहम योगदान रहा है। अंग्रेजी हुकूमत से लड़ने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरी आकर रणनीति बनाते थे।
 
विज्ञापन
independence day 2021: uttarakhand buildings decorate with lighting watch photos
- फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू ने भी उस समय यहां सभाएं कर लोगों के साथ विचार विमर्श किया था। मसूरी आकर नेताओं में एक नई उर्जा का संचार होता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed