रविवार को आजादी का जश्न मनाने के लिए देवभूमि उत्तराखंड दुल्हन की तरह सज गई। राजधानी देहरादून में शनिवार की शाम को सजावट का भव्य नजारा दिखाई दिया। दून की सरकारी इमारतें दुल्हन की तरह रंग-बिरंगी लाइटों से सजी नजर आईं। हालांकि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार अधिकतर कार्यक्रम ऑनलाइन ही आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं मुख्य कार्यक्रम रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में आयोजित किया जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तिरंगा फहराएंगे। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून और भराड़ीसैंण में तिरंगा फहराएंगे। राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री पुलिस लाइन ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान पुलिस जवानों के मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जबकि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य राजभवन में नौ बजे ध्वजारोहण करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल देहरादून विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस 2021: आजादी के जश्न के लिए सज गई देवभूमि, तस्वीरों में देखें अनूठी छटा...
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन