फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day 2021: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will hoist tricolor in police line ground today

स्वतंत्रता दिवस: सीएम धामी ने ध्वजारोहण कर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Sun, 15 Aug 2021 03:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 15 Aug 2021 03:16 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी अधिकारियों के सुस्त रवैये के कारण इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Independence Day 2021: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will hoist tricolor in police line ground today
सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेसकोर्स पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं, उन्होंने कई घोषणाएं भी की। उन्होंने दिवंगत पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के नाम पर सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार की घोषणा की। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार देने की संस्तुति भी कर दी है।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस 2021: राष्ट्रपिता के जीवन दर्शन का परिचय कराता है कौसानी का अनासक्ति आश्रम
विज्ञापन


इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसके बाद सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवेलियन ग्राउंड से भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित "एक दौड़ देश के नाम" को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की भारत की आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। 

वहीं, गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में आयुक्त व डीआईजी गढ़वाल ने अपने-अपने कार्यालयों में किया ध्वजारोहण। इस दौरान उन्होंने कहा देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सोहार्द के प्रतीक पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अपेक्षा, आकांक्षाओं व सपनों के भारत का निर्माण करना है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जा रहे 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले वीर सपूतों एवं शहीद हुए वीर सैनिकों और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया।
उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए हम सब संकल्प लें कि हम राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। हम भारत की खुशहाली और तरक्की के लिए अपना जीवन अर्पित करेंगे।
   
स्वतंत्रता दिवस 2021: इस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में 103 साल की उम्र में भी युवाओं जैसा जज्बा और जोश

कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी   
उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से प्रभात फेरी में का आयोजन किया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इन्हें दिया पुरस्कार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा से पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ राजेंद्र सिंह रौतेला, 40 वीं वाहिनी पीएसी के भगवती प्रसाद पंत, विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना देहरादून अंकुश मिश्रा और एसटीएफ के एसआई उमेश कुमार को पुरस्कृत किया। इसके अलावा खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, अनिरुद्ध थापा, निवेदिता और खेल प्रशिक्षक के रूप में अनूप बिष्ट को पुरस्कृत किया। वंदना के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ना होने पर उनका पुरस्कार उनके भाई सौरभ कटारिया को दिया गया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed