{"_id":"62b0c477155bf13b7101c962","slug":"incorporate-yoga-regularly-in-life-cm-city-news-drn415132051","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग एक जीवन पद्धति, शरीर में स्वस्थ रहने की बनी रहती है मानसिकता- -मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग एक जीवन पद्धति, शरीर में स्वस्थ रहने की बनी रहती है मानसिकता- -मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग एक जीवन पद्धति है। योग से शरीर में स्वस्थ रहने की मानसिकता बनी रहती है। योग केवल कार्यक्रम की औपचारिकता न रहे, बल्कि इसे जीवन में नियमित रूप से आत्मसात करें।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से आयोजित रन फॉर योग का सीएम ने शुभारंभ किया। वह घंटाघर से दर्शनलाल चौक, दून अस्पताल होते हुए एमकेपी इंटर कॉलेज तक रैली में शामिल हुए। उन्होंने संकल्प दिलाया कि जीवन में प्रतिदिन एक घंटा योग और व्यायाम के लिए निकालें। कहा कि सरकार देहरादून को क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी और ड्रीम सिटी बनाने की कार्ययोजना पर कार्य कर रही है। राज्य को इकोलॉजी व इकनॉमी के साथ समन्वय बनाते हुए आगे बढ़ाना है।
देहरादून से दिल्ली को जोड़ने वाला एलिवेटेड कॉरिडोर जल्द तैयार हो जाएगा, जिससे दिल्ली का सफर दो घंटे में पूरा होगा। रन फॉर योग में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड समेत कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं समेत विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव आयुष पंकज पांडेय, निदेशक आयुर्वेद एके त्रिपाठी, एडीएम एसके बरनवाल, केके मिश्रा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मिथिलेश मौजूद रहे।