फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income Tax raids at several investors industrialists locations in Dehradun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: आयकर विभाग की कार्रवाई से उड़ी उद्योगपतियों की नींद, देहरादून- ऋषिकेश में कई ठिकानों पर मारे छापे

Thu, 24 Nov 2022 12:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Nov 2022 12:10 PM IST
सार

सुबह- सुबह दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की टीम के देहरादून के निवेशकों और कारोबारियों की नींद उड़ा दी। शहर की नेशविला रोड पर निवेशकों व उद्योगपतियों के घर छापा पड़ा। मौके पर पुलिस फोर्स मांगी गई है। 

विज्ञापन
Income Tax raids at several investors industrialists locations in Dehradun Uttarakhand news in hindi
देहरादून में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में दर्जनों निवेशकों व उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर के छापे पड़े। दिल्ली से सुबह-सुबह आईं आयकर अफसरों की कई टीमों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस फोर्स मांगी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Delhi MCD Election: प्रचार गरमाने 42 भाजपा नेता उत्तराखंड से रवाना, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री भी गए

विज्ञापन


गुरुवार सुबह देेहरादून के नेशविला रोड में एक के बाद एक आयकर विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों के पहुंचने आसपास भीड़ जुट लगई। कई निवेशकों व उद्योगपतियों के घर छापा पड़ा है। इनमें से अभी एमजे रेजिडेंसी के  मालिक के घर पर छापा पड़ने की खबर सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग ने देहरादून, ऋषिकेश ,दिल्ली व सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के तीन दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर मंजीत जौहर, राज लुम्बा, मेहता ब्रदर्स, नट्स भाटिया,नवीन कुमार मित्तल व भू माफिया मितिन गुप्ता के ठिकानों व घरों पर रेड जारी है। देहरादून में आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर ठाकुर मपवाल व डिप्टी डायरेक्टर रितेश भट्ट के नेतृत्व में छापे की कार्रवाई शुरू की गई। विभागीय अधिकारियों ने छापे के बाबत कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

 

50 लोगों के यहां छापा
नेशविला रोड पर फैंसी वूल वालों विजय टंडन  के यहां भी छापे की कार्रवाई चल रही है। ये सब मंजीत जौहर के सीडिकेट के लोग बताए जा रहे हैं। राज लुंबा के घर रेसकोर्स भी टीम पहुंची है। मंजीत जौहर खनन कारोबारी है। मंजीत का नाम अवैध खनन में भी कई बार आ चुका है। कुल 50 लोग बताए जा रहे हैं। जिनके यहां पर छापा मारा गया है। ऋषिकेश में भी बिल्डर और होटल व्यवसाय मंजीत जौहर के रेलवे रोड स्थित होटल में आयकर विभाग ने छापा मारा है। यहां होटल के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed