फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi MCD election campaign 42 BJP leaders leave from Uttarakhand Read more Updates in hindi

Delhi MCD Election: प्रचार गरमाने 42 भाजपा नेता उत्तराखंड से रवाना, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री भी गए

Thu, 24 Nov 2022 08:48 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Nov 2022 08:48 AM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन भी चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम विधानसभा स्तर पर कार्य करेगी।

विज्ञापन
Delhi MCD election campaign 42 BJP leaders leave from Uttarakhand  Read more Updates in hindi
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में उत्तराखंड से विधानसभा एवं वार्ड स्तर पर चुनाव प्रचार के लिए 42 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची जारी की। सभी नेताओं को चुनाव प्रचार में जाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें विधानसभा स्तर पर 14 व वार्ड स्तर पर कुल 28 लोगों को चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली भेजा गया है।

विज्ञापन


दिल्ली एमसीडी चुनाव में पहली बार उत्तराखंड मूल के रिकॉर्ड 10 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है । प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन भी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम विधानसभा स्तर पर कार्य करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, कैलाश शर्मा, पुष्कर काला, दीपक मेहरा, विनय रुहेला, राकेश नैनवाल, सौरभ थपलियाल, नवीन ठाकुर, राजेश कुमार, नीरज पांथरी, गणेश ठाकुराठी, राकेश राणा, रविन्द्र कटारिया व प्रकाश हरबोला के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Exclusive: देहरादून में डीएवी कॉलेज के शिक्षकों की नेतागिरी पर रोक, संगठनों से जुड़े हैं तो देना होगा इस्तीफा

इसी प्रकार प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 28 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा आशा नौटियाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम भी पहले से ही दिल्ली चुनाव प्रचार में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed