फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   income tax office open in midnight.

काला धन के इंतजार में आधी रात तक खुला रहा दून का इनकम टैक्स ऑफिस

Sat, 01 Oct 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Oct 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
income tax office open in midnight.
income tax office - फोटो : AmarUjala

वित्त मंत्रालय की ओर से काला धन को सफेद बनाने के लिए शुरू की गई आय घोषणा योजना के अंतिम दिन देर रात तक इनकम टैक्स का कार्यालय खुला। अधिकारियों के अलावा 65 से अधिक कर्मचारियों ने भी रात 12 बजे तक ड्यूटी दी। हालांकि अपर आयकर आयुक्त ने कुछ भी जानकारी देने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने केवल इतना बताया कि योजना का दून में बेहतर रिस्पांस मिला।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने आय घोषणा योजना के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि तय की थी। बाद में सरकार ने तय किया कि इस दिन रात के 12 बजे तक सभी इनकम टैक्स कार्यालय खोले जाएंगे। लोग यहां आकर अपनी आय की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऑफिस में ही कर्मचारियों ने खाया खाना

income tax office open in midnight.
इनकम टैक्स ऑफिस में देर रात तक तैनात रहे कर्मचारी - फोटो : AmarUjala
सरकार ने इस योजना में पहले ही तय किया हुआ है कि आय घोषित करने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। शुरू में इसका रिस्पांस कम नजर आया, लेकिन आखिरी दिन बड़ी संख्या में लोग इनकम टैक्स कार्यालय पहुंचे।

अमर उजाला की टीम ने जब रात को करीब 10 बजे इनकम टैक्स कार्यालय का भ्रमण किया तो पाया कि अधिकारी और कर्मचारी सभी अपनी ड्यूटी दे रहे थे। कुछ कर्मचारी एक कोने में बैठकर खाना भी खा रहे थे।

देर रात तक आय की घोषणा करने पहुंचते रहे लोग
मौके पर मौजूद अपर आयकर आयुक्त निधि सिंह ने कुछ भी जानकारी देने से इनकार किया। उन्होंने इतना जरूर बताया कि आय घोषणा योजना का दून में रिस्पांस अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत वह किसी भी तरह की अन्य कोई जानकारी नहीं दे सकती हैं। इनकम टैक्स के कार्यालय में कई लोग देर रात तक भी अपनी आय की घोषणा करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed