फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   income tax employee strike on friday.

उत्तराखंड के वाणिज्य कर कर्मी शुक्रवार से हड़ताल पर

Fri, 23 Sep 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
income tax employee strike on friday.
हड़ताल - फोटो : demo

पांच सूत्री मांगों को लेकर आठ सितंबर से आंदोलन कर रहे वाणिज्य कर कर्मचारी बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। भारी संख्या में कर्मचारियों ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान उनके प्रतिनिधिमंडल की वित्त सचिव से वार्ता भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले भारी संख्या में वाणिज्य कर कर्मचारी बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से सचिवालय कूच शुरू किया लेकिन पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों को सेंट जोजेफ्स एकेडमी पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान कई कर्मचारियों की पुलिस के साथ हल्की बहस भी हुई। बाद में कर्मचारी यहीं धरने पर बैठ गए। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि तीन वर्षों से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी और शासन की ओर से कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। सचिवालय कूच में ध्यान सिंह रावत, नवीन कांडपाल, अरविंद जोशी, राकेश जखमोला, सुरेंद्र सिंह रावत, रविंद्र सैनी, जीवन बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, राजेश्वरी परमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed