{"_id":"58f782644f1c1b3f3b4732ed","slug":"income-tax-department-seized-bank-account-of-sanskriti-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस नामी विश्वविद्यालय का बैंक खाता सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस नामी विश्वविद्यालय का बैंक खाता सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 19 Apr 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनकम टैक्स विभाग ने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का बैंक खाता सीज कर दिया है। विभाग ने रिटर्न जमा न करने पर यह कार्रवाई की है। हालांकि विवि का कहना है कि उनकी तरफ से विभाग की अधिकृत एजेंसी को रिटर्न जमा करा दिया गया था। एजेंसी आगे विभाग को रिटर्न जमा नहीं करा पाई है। वहीं इनकम टैक्स विभाग का कहना है कि रिटर्न फाइल होने तक खाता सीज रहेगा।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का रिटर्न इनकम टैक्स विभाग के अधिकृत सेंटर के जरिए जमा कराया जाता है। इस बार भी विश्वविद्यालय ने ट्रेजरी के माध्यम से रिटर्न का भुगतान किया। बताया गया है कि एजेंसी आगे रिटर्न जमा नहीं करा पाई। जिस पर इनकम टैक्स विभाग ने संस्कृत विवि को नोटिस जारी किया था।
विश्वविद्यालय ने एजेंसी में संपर्क साधा और जल्द रिटर्न जमा करने का दबाव बनाया। इसके बावजूद रिटर्न जमा न होने पर इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को विश्वविद्यालय का खाता सीज कर दिया। विवि का केवल एक खाता है और इसी खाते से सभी प्रकार का लेनदेन किया जाता है। खाता सीज होने से विवि में सभी प्रकार के लेनदेन पर ब्रेक लग गया। इनकम टैक्स विभाग ने साफ किया है कि इनकम टैक्स जमा होने तक खाता सीज रहेगा।
विज्ञापन
वहीं विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी डा. तंजीम अली का कहना है कि विवि ने विपुल बिजल्वाण की ओर से संचालित अधिकृत सेंटर के माध्यम से रिटर्न फाइल किया था, लेकिन एजेंसी इनकम टैक्स विभाग को रिटर्न जमा नहीं करा पाई, इसलिए रिटर्न जमा होने तक खाता सीज कर दिया गया है। जल्द से जल्द रिटर्न जमा कराते हुए खाता चालू कराया जाएगा।