फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income Tax Department raid to Bitcoin Business in dehradun

देहरादून: बिटकॉइन कारोबारियों पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के लेन-देन में फंसे

Thu, 08 Mar 2018 07:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Mar 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raid to Bitcoin Business in dehradun
bitcoin

आभासी मुद्रा बिटकॉइन में निवेश करने वाले 450 निवेशक आयकर विभाग की जांच के शिकंजे में फंस गए हैं। बिटकॉइन कारोबारी अभिषेक बौड़ाई के आवास पर रेड के दौरान आयकर विभाग ने पाया कि देहरादून सहित कई शहरों के कारोबारियों ने बिटकॉइन में निवेश किया है।

विज्ञापन


दिसंबर 2017 से फरवरी 2018 तक महज तीन माह में अभिषेक का बिटकॉइन कारोबार दस करोड़ रुपये पार कर गया। अभिषेक फरीदाबाद में बिटकॉइन का कारोबार चला रहे थे। देहरादून में अभिषेक का नेहरू ग्राम के दिव्या विहार में आवास है।
विज्ञापन


आयकर की टीम ने यहां छापेमारी की तो मौके पर अभिषेक के माता-पिता से पूछताछ की गई। आयकर अधिकारियों के मुताबिक अभिषेक ने दिसंबर 2017 में बिटकॉइन निवेश की कंपनी शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार कर चुके हैं। खुद अभिषेक ने भी बिटकॉइन में निवेश किया हुआ है। अभिषेक क्रिप्टो सिक्योर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम से फरीदाबाद में बिटकॉइन का कारोबार चला रहे थे।

क्या होता है बिटकॉइन

Income Tax Department raid to Bitcoin Business in dehradun
bitcoin

उनके पास से 450 निवेशकों की जानकारी मिली है, जिनकी केवाईसी की गई थी। आशंका जताई जा रही है निवेशकों की संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। प्राथमिक जांच में अभी तक चार निवेशकों के लेजर मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इसमें देहरादून के भी कई निवेशक शामिल हैं, जिन्होंने बिटकॉइन में अच्छी रकम निवेश की है।

क्या होता है बिटकॉइन
बिटकाइन एक डिजिटल मुद्रा है। यह पहली विकेन्द्रीकृत डिजिटल मुद्रा है, जिसका अर्थ है कि यह किसी केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित नहीं होती। कंप्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित भुगतान हेतु इसे निर्मित किया गया है। इसका विकास सातोशी नकामोतो नामक एक अभियंता ने किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 24 दिसंबर 2013 को बिटकॉइन जैसी वर्चुअल मुद्राओं के संबंध में सूचना जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था की इन मुद्राओं के लेन-देन को कोई अधिकारिक अनुमति नहीं दी गयी है। इसका लेन-देन करने में कईं स्तर पर जोखिम है। इसके बाद एक फ रवरी 2017 और पांच दिसंबर 2017 को रिजर्व बैंक ने दोबारा इस मुद्रा के बारे में सचेत किया है। हालांकि कई देशों में यह मुद्रा अवैध है। अभी तक केंद्र सरकार ने इस मुद्रा को अवैध घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed