फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   income tax department raid in dehradun

छापेमारी में पता चला इनकम टैक्स दफ्तर के सामने ही था अफसर का प्लॉट 

Fri, 10 Mar 2017 11:25 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Mar 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
income tax department raid in dehradun
आयकर विभाग

आयकर विभाग की छापेमारी में रुद्रपुर के एसएलओ की संपत्तियों की पोल खुलनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


अफसर का देहरादून में 550 गज का प्लॉट भी सामने आया है, जो सुभाष रोड स्थित आयकर विभाग कार्यालय के ठीक सामने खरीदा गया है। दस्तावेजों में इसे सास से गिफ्टेड प्लॉट दर्शाया गया है। विभाग ने बुधवार देर रात तक छापेमारी के बाद तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।

आयकर महानिदेशक (जांच) इकाई की लखनऊ से ज्वाइंट कमिश्नर आरके अग्रवाल के नेतृत्व में आई टीम ने बुधवार सुबह एसएलओ दिनेश प्रताप सिंह सहित पटवारी दीपक चौहान, बिल्डर और मैसर्स एलाइड प्लस इंफ्रा एंड अदर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन


देहरादून में एसएलओ डीपी सिंह के तीन ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। इसमें एक राजपुर रोड स्थित सिंह के आवास और दो जगह उनके ससुराल में छापेमारी हुई। मौके से कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अफसर की सास वेदवती ने बेलारी (मुरादाबाद) से एक जमीन बेचकर देहरादून में आयकर विभाग कार्यालय के ठीक सामने 550 गज का प्लॉट खरीदकर अपनी बेटी यानी अफसर की पत्नी को गिफ्ट करना दिखाया है।


जांच में यह बात भी सामने आई है कि प्लॉट खरीदने में अफसर ने ही पैसा लगाया है। जल्द ही अफसर के कई और कारनामे सामने आने की उम्मीद है। आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एसएलओ डीपी सिंह करोड़ों का खिलाड़ी है। दून में कई और जगहों पर उन्होंने पैसा लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed