{"_id":"658b25c0c5c91e7e80056844","slug":"inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-various-schemes-dehradun-news-c-5-1-drn1032-315879-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नई टिहरी में सीएम का रोड शो, 400 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नई टिहरी में सीएम का रोड शो, 400 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
विज्ञापन
Iटीला साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर सीएम ने मत्था टेक कर की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना
I
I
I
Iकहा- समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनकर तैयार है, जल्द किया जाएगा लागूI
बेटी ब्वारयूं कु कौथिग में नई टिहरी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले की 415 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 201 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और 214.43 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज तक सीएम ने रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों, स्वयं सहायता समूहों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सीएम ने भी जनता के ऊपर फूलों की वर्षा की।
इससे पहले बौराड़ी स्थित टीला साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर सीएम ने मत्था टेका और वीर बाल दिवस की बधाई दी। इसके बाद गणेश चौक से उनका रोड शो शुरू हुआ जो साईं चौक, गीता भवन मंदिर, मोलधार होते हुए प्रताप इंटर कॉलेज तक चला। प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित बेटी ब्वारयूं कु कौथिग में सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनकर तैयार है, जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, बिना ब्याज के पांच लाख तक ऋण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा, निवेशकों ने उत्तराखंड में निवेश करने की अत्यधिक रुचि दिखाई है। जिसका लाभ टिहरी जिले को भी मिलेगा। उत्तराखंड के हाउस ऑफ हिमालय का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया है, जो जल्द ही ग्लोबल ब्रांड बनेगा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार महिला, युवा, किसान और गरीबों के विकास को प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम पंवार, घनसाली शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, अब्बल सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, विनोद सुयाल, संजय नेगी, सुभाष रमोला, विनोद रतूड़ी, उदय रावत, राजेंद्र जुयाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार मौजूद रहे।
Iमहिला ढोल वादक उषा ने दी प्रस्तुतिI
बेटी ब्वारयूं कु कौथिग में पहुंची जौनपुर ब्लॉक के हटवाल गांव की ऊषा देवी और उनके पति सुमन ने ढोल-दमाऊ की शानदार प्रस्तुति दी। बताया कि वह 2018 से ढोल वादन कर आजीविका चला रही हैं। वहीं श्रीदेव सुमन कला मंच, सुनील सजवाण प्रोडक्शन, सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकारों ने गणेश वंदना, बेडू पाको बारा मासा... गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी।
I3-के आउटलेट रहा आकर्षण का केंद्रI
बेटी ब्वारयूं कु कौथिग कार्यक्रम में कृषि विभाग के 3-के आउटलेट में ग्रामीण भारत के दर्शन हुए। यहां पर ग्राम्य विकास, उद्यान, कृषि विभाग ने शानदार प्रदर्शन लगाई। जिसमें मट्ठा मंथना, सिलबट्टे की चटनी, गहत के परांठे, श्रीअन्न की प्रदर्शनी शामिल रही। इसके अलावा समूण द माउंटेन कनेक्ट के अरण्य रंजन ने भी मिलेट्स की प्रदर्शनी और पारंपरिक व्यंजनों का स्टाल लगाया। वहीं टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. एसके प्रधान के नेतृत्व में कॉलेज के छात्रों ने सोलर प्लांट, आईटी के विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए।
Iमूल निवास और भू-कानून लागू करने की मांगI
सीएम पुष्कर सिंह धामी के रोड शो के दौरान बौराड़ी में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने मूल निवास और भू-कानून लागू करने करने की मांग के तख्ती, बैनर दिखाए। नारेबाजी करते हुए उन्होंने जल्द ही राज्य में भू-कानून लागू करने और मूल निवास प्रमाणपत्र की अनिवार्यता लागू करने की मांग की।
Iसीएम ने जांदरा चलाकर पुरानी यादें की ताजाI
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेटी ब्वारयूं कु कौथिग में कृषि विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल में पारंपरिक उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने गेहूं, मंडुवा समेत अन्य मोटे अनाज पीसने वाला पारंपरिक जांदरा भी चलाया। इसके साथ ही दूध से मट्ठा और घी बनाने वाले रौडी और परेडा पर भी हाथ अजमाया। उन्होंने कहा कि जांदरा चलाने से उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं हैं। जब वह गांव में रहते थे, तो अपने दादा-दादी के साथ कभी-कभी जांदरा चलाया करते थे।
Iश्रीदेव सुमन ई-लाइब्रेरी का सीएम ने किया उद्घाटनI
सीएम ने श्रीदेव सुमन पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन पुराना पुस्तकालय है। इसको और आधुनिक बनाकर युवाओं के लिए परीक्षाओं की तैयारियों के लिए नई पुस्तकें रखी जाएं। बता दे कि जिला प्रशासन ने 20 लाख की लागत से श्रीदेव सुमन पुस्तालय को ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया है।