फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In view of the problems of the passengers, the operator Haridwar on the city is ready to drive for Mussoorie and C case.

सिटी बस संचालक हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी के लिए गाड़ियां चलाने को तैयार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
In view of the problems of the passengers, the operator Haridwar on the city is ready to drive for Mussoorie and C case.
माय सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
देहरादून कोरोना वायरस संक्रमण के चलते रोडवेज बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को हो रही परेशानी के मद्देनजर सिटी बस संचालकों ने प्रस्ताव दिया है कि यदि सरकार, शासन और परिवहन विभाग अनुमति दें तो वे देहरादून से हरिद्वार , ऋषिकेश और मसूरी के लिए गाड़ियां संचालित कर सकते हैं। देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि आमजन की समस्याओं को देखते हुए गाड़ियां चलाने की अनुमति जानी चाहिए। सरकार, शासन और परिवहन विभाग को इस प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए। देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल का कहना है कि रोडवेज बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को गम्भीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को हो रही है जिन्हें देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश या फिर मसूरी जाना है। महासंघ अध्यक्ष डंडरियाल का कहना है कि यदि सरकार, शासन और परिवहन विभाग अनुमति दें तो सिटी बसों को देहरादून से हरिद्वार ऋषिकेश और मसूरी के लिए संचालित किया जा सकता है लेकिन इसके लिए सरकार, शासन को सार्वजनिक गाड़ियों के संचालन को लेकर जारी की गई एसओपी में बदलाव करना होगा जिसके तहत 50 की जगह 75 फ़ीसदी यात्री क्षमता के मुताबिक गाड़ियों के संचालन की अनुमति नहीं होगी। महासंघ पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता है तब तक सिटी बसों को देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश , मसूरी के लिए संचालित किया जा सकता है। बता दें कि सरकार,शासन की ओर से सार्वजनिक वाहनों के संचालन को लेकर सूची जारी होने के बाद भी परिवहन निगम प्रबंधन गाड़ियों को संचालित नहीं कर रहा है। ऐसे में यात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । परिवहन निगम प्रबंधन क के सामने मुसीबत इस बात की है कि यदि 50 फ़ीसदी यात्री क्षमता के साथ बसों का संचालन किया जाता है तो परिवहन निगम प्रबंधन को भारी भारी वित्तीय घाटे का सामना करना होगा। ऐसे में प्रबंधन गाड़ियों को संचालित करने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed