फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Police Done verification due to Lok Sabha elections

Dehradun News: सत्यापन न कराने वाले एक हजार लोगों के पुलिस ने किए चालान, संदिग्धों की थानों में परेड

Mon, 19 Feb 2024 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 19 Feb 2024 04:44 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Dehradun News Police Done verification due to Lok Sabha elections
देहरादून में सत्यापन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने रविवार को पूरे जिले में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों, मजदूरों और घरेलू कामगारों का सत्यापन न कराने वाले एक हजार लोगों के चालान काटे गए। पुलिस ने इनसे करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही 278 संदिग्ध लोगों की थानों-चौकियों में परेड कराई गई। पुलिस ने 154 संदिग्ध लोगों के चालान काटकर 48 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इसी क्रम में जिले के सभी 21 थाना क्षेत्रों में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। सुबह से करीब छह घंटे तक सत्यापन अभियान में पुलिस ने 6,372 लोगों के घरों पर जाकर सत्यापन किया। इस दौरान 1,015 लोग ऐसे मिले जिन्होंने अपने यहां रहने वाले लोगों का सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे में इनसे 1.015 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में 278 संदिग्ध लोग पाए गए।
विज्ञापन


Uttarakhand: डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए सीएम धामी की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संदिग्धों से थानों-चौकियों में पूछताछ की गई। एसएसपी ने बताया कि जिले में किरायेदारों, बाहरी जिलों से कार्य करने वाले लोगों, रेहड़ी-पटरी, कबाड़ डीलर आदि के संबंध में लगातार जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार के इस अभियान में पुलिस ने 6,372 लोगों का सत्यापन कर उनकी व्यक्तिगत जानकारियां जुटाईं। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 17 वाहन लावारिस हालत में मिले जिन्हें थाने लाकर सीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed