फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the winter season, patients of swine flu along with

Dehradun News: निजी अस्पतालों में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज, एक की मौत

Fri, 12 Jan 2024 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
In the winter season, patients of swine flu along with
I- निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे स्वाइन फ्लू के मरीजI
विज्ञापन


सर्दी के मौसम में इन्फ्लुएंजा के साथ ही स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार पॉजिटिव आ रहे हैं। दून अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि हो रही है। स्वाइन फ्लू के एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब इन्फ्लुएंजा-ए और स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट जारी नहीं की जा रही है।

निजी अस्पताल श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 17 दिसंबर से नौ जनवरी तक स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिल चुके हैं। इसमें एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। वहीं, कैलाश अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


एक जनवरी से अब तक कुल 11 मरीज मिले हैं। इसमें स्वाइन फ्लू के साथ ही इन्फ्लुएंजा-ए मरीज भी पॉजिटिव आए हैं। वहीं, मैक्स अस्पताल में इस समय एक स्वाइन फ्लू का मरीज भर्ती है। इन निजी अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iइन्फ्लुएंजा के सब टाइप की जांच जरूरीI

सर्दी में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन सभी मरीजों की इन्फ्लुएंजा जांच की जा रही है। इसमें अधिकतर मरीजों की इन्फ्लुएंजा-ए रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इन्फ्लुएंजा-ए रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों में इन्फ्लुएंजा-ए के सब टाइप की जांच की जा रही है। इसमें सब टाइप एच-1 एन-1 के मरीज लगातार पॉजिटिव आ रहे हैं। यह सब टाइप स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करता है। इंसान और सुअर के संपर्क में लंबे समय तक रहने पर इस वायरस के म्यूटेंट होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।



Iऐसे फैलता है संक्रमणI



इसका संक्रमण एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। यह संपर्क कई तरीकों से हो सकता है जैसे, संक्रमित व्यक्ति की छींक के समय निकली संक्रमित द्रव की बूंदों के संपर्क में आने से, संक्रमित व्यक्ति के खांसने से निकली हवा के संपर्क में आने से और यदि संक्रमित व्यक्ति छींकने या खांसने के समय अपने हाथ को लगाता है और फिर इसी हाथ से किसी अन्य व्यक्ति से हाथ मिलाता है।


I
I

Iहमारे पास जो रिपोर्ट आ रही है वह इन्फ्लुएंजा-ए मरीज के तौर पर आ रही है। स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट हमारे पास नहीं आ रही है। मरीजों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। -डॉ. सीएस रावत, जिला सर्विलांस अधिकारी, देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed