फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the third edition, an exciting match was played between

Dehradun News: ब्रेव वॉरियर्स की धमाकेदार जीत, मनीष बने मैन ऑफ द मैच

Thu, 10 Oct 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
In the third edition, an exciting match was played between
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में बुधवार को एफडीए लीजेंड्स और ब्रेव वॉरियर्स ऑफ उत्तराखंड के बीच रोमांचक मैच खेला गया। टॉस जीतकर एफडीए लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 153 रनों का स्कोर बनाया।
विज्ञापन




एफडीए लीजेंड्स की ओर से अर्पित राठी ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। मुकेश यादव ने 30 रन और विकास यादव ने 22 रन जोड़े। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रेव वॉरियर्स ऑफ उत्तराखंड की टीम ने शानदार शुरुआत की और मात्र 16.3 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए मनीष चौधरी ने तूफानी अंदाज में 90 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके साथ डॉ. योगेश उनियाल ने 29 रन बनाए, जबकि मोहम्मद इलियास ने 30 रनों का योगदान दिया। ब्रेव वॉरियर्स की इस जीत में मनीष चौधरी की पारी अहम साबित हुई, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन






Iआज से शुरू होगा इंजीनियर्स कपI

आरडब्ल्यूडी इंजीनियर्स कप का आज (बृहस्पतिवार) को शुभारंभ किया जाएगा। कुंआवाला स्थित एक क्रिकेट अकादमी आयोजित होने वाले टूर्नामेंट का ग्रामीण निर्माण विभाग और राजकीय इंजीनियरिंग विभागों के मध्य मुकाबले खेले जाएंगे। 17 अक्तूबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच सिंचाई विभाग एवं यूजेवीएनएल के मध्य खेला जाएगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्रामीण निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एवं विभागाध्यक्ष ईए के पंत बतौर मुख्य अतिथि करेंगेे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष चितरंजन जोशी उपाध्यक्ष, विकास अरंथवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed