फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   in the midnight police plan to arrest ganesh joshi.

रात दो बजे लिखी गई जोशी की गिरफ्तारी की पटकथा

Sat, 19 Mar 2016 01:55 AM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Mar 2016 01:55 AM IST
सार

  • सब कुछ पुलिस के प्लान के मुताबिक हुआ।
  • सरकार के इशारे पर बुना गिरफ्तारी का ताना-बाना।
  • विधायक को खाने के लिए दी दाल-रोटी।

विज्ञापन
in the midnight police plan to arrest ganesh joshi.
गणेश जोशी को कोर्ट में पेश करती पुलिस। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी की पटकथा बृहस्पतिवार रात दो बजे लिखी गई थी। इससे पहले जोशी का लोकेशन खोजा गया। विधायक के निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास स्थित वायसराय इन होटल के कमरा नंबर 212 में होने की पुष्टि के बाद तय किया गया उन्हें कैसे गिरफ्तार करना है।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के स्वरों को दबाने के लिए किसी तरह का बल प्रयोग नहीं करने की रणनीति बनाई गई। शुक्रवार को सब कुछ पुलिस के प्लान के मुताबिक होता चला गया। लेकिन पुलिस को ऐन वक्त पर जोशी को नेहरू कॉलोनी थाने में रखने के फैसले को बदलकर सहसपुर थाने ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


घोड़ा प्रकरण में भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी पहले से ही सुनिश्चित थी, लेकिन विधानसभा सत्र तक पुलिस किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं थी। कार्रवाई से पहले नोटिस देकर जोशी का बयान लेना था, ताकि जांच में किसी तरह का सवाल न उठे सके। लेकिन बृहस्पतिवार रात प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा अचानक चढ़ गया तो फैसले बदलते चले गए। देर रात इशारा मिला तो पुलिस ने गिरफ्तारी का ताना-बाना बुन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही होटल के बाहर सादी वर्दी में लगा दी पुलिस

in the midnight police plan to arrest ganesh joshi.
बीजेपी ‌विधायक गणेश जोशी - फोटो : amar ujala

पहले यह सुनिश्चित किया गया कि विधायक जोशी कहां पर हैं। रात में पौने दो बजे के करीब इस बात की पुष्टि हो गई कि विधायक वायसराय होटल में है। उनके साथ हरिद्वार के भाजपा विधायक मदन कौशिक भी हैं। अधिकारियों की गुफ्तगू के बाद तय किया गया कि विधानसभा जाते समय जोशी की गिरफ्तारी की जाए।

रात में ही गोपनीय रूप से होटल की निगरानी के लिए सादी वर्दी में पुलिस लगा दी गई है। एसपी सिटी अजय सिंह ने पुलिस बल को सीधे आईएसबीटी पर तलब किया। उस समय खास सिपहसालारों के अलावा किसी को जोशी की गिरफ्तारी का इल्म नहीं था। इसके बाद पुलिस अमला होटल वायसराय इन के लिए रवाना हुआ।

विरोध के बीच पुलिस जोशी को लेकर नेहरू कॉलोनी थाने के लिए रवाना हो गई, लेकिन बीच में उन्हें सहसपुर थाने की तरफ जाने की हिदायत दी गई। इसके बाद सहसपुर थाने पर पुलिस का जमावड़ा बढ़ा दिया गया। यहां भी पुलिस भाजपाइयों को चकमा देकर विधायक को सुरक्षित निकालने में कामयाब हो गई।

विधायक को कराया गया भोजन

in the midnight police plan to arrest ganesh joshi.
भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

पुलिस हिरासत में भाजपा विधायक गणेश जोशी को भोजन कराया गया। विधायक को खाने के लिए दाल-रोटी दी गई। बाद में थाने के पिछले दरवाजे से निकालकर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

कार्रवाई में यह रहे शामिल
विधायक जोशी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ सिटी मनोज कत्याल, शहर कोतवाल एसएस बिष्ट, इंस्पेक्टर पटेलनगर बीडी उनियाल, इंस्पेक्टर कैंट अनिल जोशी, एसओ क्लेमेंटटाउन नरेश राठौड, एसओ प्रेमनगर यशपाल बिष्ट, एसओ नेहरू कालोनी विनोद गुसाईं, एसआई दिलबर सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed