{"_id":"65132c41f79d24cedf045c46","slug":"in-the-era-of-smart-board-and-artificial-intelligence-dehradun-news-c-5-1-drn1031-253377-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: स्मार्ट बोर्ड और एआई के दौर में स्कूल की ऐसी तस्वीर...दरी पर बैठकर पढ़ाई करते हैं यहां के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: स्मार्ट बोर्ड और एआई के दौर में स्कूल की ऐसी तस्वीर...दरी पर बैठकर पढ़ाई करते हैं यहां के छात्र
Wed, 27 Sep 2023 02:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:25 PM IST
सार
सुद्धोवाला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के अंदर ही राजकीय महाविद्यालय चलता है। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध इस कॉलेज में छात्रों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। महाविद्यालय में सिर्फ यूजी की कक्षाओं में बीए, बीएससी और बीकॉम चल रहा है।
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
स्मार्ट बोर्ड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में दून के सुद्धोवाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। यह तस्वीर शासन और प्रशासन की लापरवाही बयां कर रही है कि सरकार शिक्षा के प्रति कितनी जागरूक है।
विज्ञापन
यहां छात्रों के लिए कुर्सियां तक नहीं हैं। यही नहीं कॉलेज में शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। छात्र-छात्राओं को शौच जाने के लिए भी एकांत खोजना पड़ता है। बता दें कि सुद्धोवाला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के अंदर ही राजकीय महाविद्यालय चलता है। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध इस कॉलेज में छात्रों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। महाविद्यालय में सिर्फ यूजी की कक्षाओं में बीए, बीएससी और बीकॉम चल रहा है। किताबें भी उपलब्ध नहीं हैं। इस संबंध में महाविद्यालय के छात्र कई बार जिला प्रशासन और शासन को ज्ञापन दे चुके हैं। प्रदर्शन भी होते रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
I19 लाख आया बजट वापस ले लियाI
कॉलेज के प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने बताया कि कॉलेज खुले तीन साल हुए हैं। कॉलेज सिर्फ चार कक्षों में चल रहा है। इसके अलावा अन्य तीन कक्ष में पॉलिटेक्निक कॉलेज की ओर से ताला डाला गया है। यह कक्ष न इनके काम आ रहे और न ही हमारे काम आ रहे हैं। कॉलेज के लिए 19 लाख का बजट आया था लेकिन जिला प्रशासन ने यह बजट वापस ले लिया। जिला प्रशासन का कहना है कि कॉलेज में अधिक बजट भेज दिया गया था। यह बजट कई जगहों के लिए आया है। कॉलेज में 700 छात्र पढ़ते हैं लेकिन शासन को छात्रों के भविष्य की फिक्र नहीं है।
विज्ञापन