फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the district level athletics competition, Ahil Ali of

Dehradun News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आहिल और इकरा बने चैंपियन

Thu, 10 Oct 2024 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
In the district level athletics competition, Ahil Ali of
Iजनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेली गई विभिन्न स्पर्धाएंI
विज्ञापन




शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रायपुर के आहिल अली और सहसपुर की इकरा चैंपियन बने। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में बुधवार को विभिन्न स्पर्धाएं हुईं।



अंडर-19 बालक वर्ग की पांच किमी वॉक में रायपुर के समीर, 1500 मीटर में अमन खान, जेवलिन थ्रो में चकराता के आकाश नेगी, 400 मीटर दौड़ में सहसपुर के केशव मंडल, हैमर थ्रो में डोईवाला के आदित्य सेमवाल, चार गुणा 100 मीटर रिले में चकराता, 100 मीटर दौड़ में रायपुर के आहिल अली, लंबी कूद में रायपुर के सुबोध और 110 मीटर हर्डल्स में ऋषिकेश के प्रिंस ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की तीन किमी वॉक में डोईवाला की कनिष्का, 1500 मीटर दौड़ में मसूरी की प्रियंका, लंबी कूद में नगर क्षेत्र देहरादून की शिवानी, 400 मीटर दौड़ में सहसपुर की इकरा, हैमर थ्रो में डोईवाला की साक्षी, चार गुणा 100 मीटर रिले में मसूरी, 100 मीटर दौड़ में सहसपुर की इकरा और जेवलिन थ्रो में श्रेया गुरुंग ने बाजी मारी।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग की पांच किमी वॉक में रायपुर के तुषार पंवार, 1500 मीटर दौड़ में चकराता के राकेश, हैमर थ्रो में विकासनगर के जावेद, 400 मीटर दौड़ में रायपुर के आदर्श नेगी, लंबी कूद में सहसपुर के हिमांशु देवली, चार गुणा 100 मीटर रिले में विकासनगर, जेवलिन थ्रो में रायपुर के प्रियांशु रावत, 100 मीटर दौरे विकासनगर के अमर सिंह और 110 मीटर हर्डल्स में सहसपुर के हिमांशु अव्वल रहे। बालिका वर्ग की तीन किमी वॉक में रायपुर की कशिश बिष्ट, 1500 मीटर दौड़ में मसूरी की अनीशा राणा, हैमर थ्रो में विकासनगर की तनु, 400 मीटर दौड़ में ऋषिकेश की स्नेहा साहनी, जेवलिन थ्रो में विकासनगर की वंशिका रतूड़ी, चार गुणा 100 मीटर रिले में सहसपुर, 100 मीटर दौड़ में सहसपुर की अंशिका और लंबी कूद में अंशिका ने प्रथम स्थान कब्जाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में डोईवाला की अंश, हाई जंप में ऋषिकेश के पावन यादव, 400 मीटर दौड़ में देहरादून के सागर प्रकाश, चार गुणा 100 मीटर रिले में नगर क्षेत्र देहरादून, डिस्कस थ्रो विकासनगर के विनय और 100 मीटर दौड़ में ऋषिकेश के पावन यादव ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 600 मीटर और 400 मीटर दौड़ में मसूरी की सोनिया, डिस्कस थ्रो में डोईवाला की इंदिरा, चार गुणा 100 मीटर रिले में विकासनगर, हाई जंप चकराता की दीपिका और 100 मीटर दौड़ में कालसी की प्रियांशी अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed