फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the BDC meeting, members prominently raised

Dehradun News: बीडीसी की बैठक में छाए रहे बुनियादी मुद्दे

Sat, 21 Oct 2023 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the BDC meeting, members prominently raised

विज्ञापन



Iसड़क निर्माण और स्कूल के उच्चीकरण की मांगI

बीडीसी की बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण और स्कूल के उच्चीकरण का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया। वहीं धोखाधड़ी के मामले को लेकर जागरुकता का मुद्दा उठाने से टोकने पर दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों में जमकर बहस हुई। ब्लॉक प्रमुख ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया।

शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में सभागार में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सैनी ने आदूवाला-जुडली में वन विभाग पर ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। ब्लॉक प्रमुख ने वन विभाग और ब्लॉक की संयुक्त टीम को भूमि का निरीक्षण कर सीमांकन के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बाड़वाला के राजावाला मजरे में आशा कार्यकर्ता न होने पर ग्राम प्रधान अरुण खत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने राजावाला में मोबाइल लाइन के लिए खोदी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। कहा कि टूटी सड़क के चलते ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश सैनी ने कुंजाग्रांट के हाईस्कूल का उच्चीकरण कर इंटर कॉलेज बनाने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा। खंड शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि स्कूल के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।



सदन में सदस्यों ने निराश्रित पशुओं की समस्या के निराकरण की मांग की। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घर-घर जाकर पशुओं के टैग लगाए जा रहे है। इससे कौन पशुओं को सड़क पर छोड़ रहा इसका पता चल पाएगा। प्रतीतपुर की प्रधान ने वन विभाग के बरसाती नाले पर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने की मांग की।



वन विभाग ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बैठक डीडीओ सुनील मोहन डोभाल, ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीन बंसल, कनिष्ठ प्रमुख रेनू खान, दरवान सिंह, आशा चौहान आदि मौजूद रहे।






Iदो क्षेत्र पंचायत सदस्यों में नोकझोंकI

कुंजाग्रांट के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सैनी ने कहा कि विभागों के नाम से भी लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही है।महिलाओं को ऐसा कोई फोन आने पर बैंक खाते आदि से संबंधित जानकारी न देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से जागरूक करने का प्रस्ताव दिया। इस पर लाइन जीवनगढ़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण मल्ल ने उनको टोकते हुए कहा कि कोई इतना मूर्ख नहीं है कि अपनी जानकारी फोन पर साझा कर दे। इसपर दोनों सदस्यों के बीच काफी देर तीखी नोक-झोंक हुई। ब्लॉक प्रमुख ने दोनों को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed