फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In Selakui, famous as Industrial City, a large number of

खतरा : नदी, नालों और खालों के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा

Thu, 10 Aug 2023 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
In Selakui, famous as Industrial City, a large number of
सेलाकुई में चारों तरफ फैला कूड़ा, पर्यावरण के लिए बनता जा रहा घातक
विज्ञापन


नगर पंचायत की कार्यशैली पर भी लोग उठा रहे सवाल



औद्योगिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध सेलाकुई में प्रतिदिन भारी संख्या में निकलने वाला कचरा क्षेत्र के पर्यावरण के लिए घातक बनता जा रहा है। क्षेत्र के नदी, नालों और खालों में जमा हो रहा कचरा उनके अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। नगर पंचायत की कार्यशैली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

उत्तराखंड बनने से पहले सेलाकुई का क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थान हुआ करता था। आसन नदी से लेकर क्षेत्र में बहने वाली स्वारना नदी व कई बरसाती नाले-खाले क्षेत्र की खास पहचान हुआ करते थे। लेकिन अब क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा है। नदी, नाले व खाले कूड़े व गंदगी से अटे पड़े हुए हैं। बायखाला और जमनपुर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली आसन नदी में कूड़ा निस्तारण केंद्र से निकलने वाला लीचर्ड जहर की तरह मिल रहा है। इसके अलावा आबादी व औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला अजैविक कूड़ा नदी के अस्तित्व के लिए खतरा बन गया है। उधर स्वारना नदी से लेकर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले सभी नाले और खाले कूड़े का डंपिंग जोन बन गए हैं।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी शूरवीर सिंह चौहान, कूड़ा निस्तारण केंद्र को हटाने की लड़ाई लड़ रही पछवादून संयुक्त समिति के सचिव राजेंद्र राज गंगसारी का कहना है कि नगर पंचायत को शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में कूड़ा डालने की छूट मिली हुई है लेकिन बावजूद इसके सेलाकुई में गली मोहल्लों से लेकर चारों तरफ कूड़ा फैला हुआ है। कचरे में मौजूद पॉलिथीन, प्लास्टिक व रसायनिक पदार्थों से नदी, नालों और खालों के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर भी सवाल उठाए। कहा कि इसी प्रकार की स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में नदी-नाले समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






बयान...



नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के साथ नदी, नालों और खालों में कूड़ा डालने वालों पर सख्ती की जाएगी। इसके अलावा नदी, नालों और खालों में जमा कूड़े के संबंध में जिला प्रशासन से बात करके आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। - एमएल शाह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed