फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In Lok Bhavan, children sang the song Phool Dei Chhamma Dei and placed flowers on the doorstep

Dehradun News: लोक भवन में बच्चों ने गाए फूल देई छम्मा देई गीत, देहरी पर डाले फूल

Sun, 15 Mar 2026 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
In Lok Bhavan, children sang the song Phool Dei Chhamma Dei and placed flowers on the doorstep
- पारंपरिक रूप से मनाया फूलदेई पर्व, राज्यपाल ने दिए उपहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने रविवार को लोक भवन में उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई को हर्षोल्लास व पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ मनाया। बच्चों ने फूल देई छम्मा देई गीत कर देहरी पर फूल डाले।
लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधान पहने बच्चों ने लोक भवन की देहरी पर फूल और चावल अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने बच्चों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि फूलदेई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम और सद्भाव का संदेश देने वाली हमारी समृद्ध लोक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से बच्चे घर-घर जाकर फूल अर्पित करते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हैं और समाज में खुशियां बांटने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि नई पीढ़ी से हमें यह सीख मिलती है कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से किस प्रकार जुड़े रहना चाहिए। जब बच्चे गर्व के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान को अपनाते हैं, तो यह हमारी धरोहर के संरक्षण का सशक्त संदेश देता है। उन्होंने पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के प्रयासों की सराहना कर कहा कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड की परंपराएं और पूर्वजों की विरासत हमें प्रकृति से प्रेम आपसी सद्भाव और समाज में खुशियां बांटने की प्रेरणा देती हैं। इस मौकके पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सचिव चंद्रशेखर जोशी, राकेश पंवार, मोनिका रावत, प्रियंका प्रधान, पूनम पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed