फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In five years MLA have multiplied property

पांच साल में कई गुना बढ़ गई विधायकों की संपत्ति

Thu, 09 Feb 2017 10:10 AM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Feb 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
In five years MLA have multiplied property
netaji

उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों में विधायकों की संपत्ति में करोड़ों की बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश विधायकों की संपत्ति दो से तीन गुना बढ़ी है। लेकिन कुछ विधायकों की दौलत में 35 गुना तक की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन


माई नेता डॉट इंफो, नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार, जसपुर विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल की आय में करीब 3500 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 2007 में चुनाव लड़ते वक्त सिंघल ने जो हलफनामा दर्ज कराया, उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति एक करोड़, 50 लाख, 29 हजार 118 रुपये थी। 2012 में संपत्ति बढ़कर एक करोड़, 69 लाख, 24 हजार 686 हुई। इस वर्ष उन्होंने जो ब्योरा दर्ज कराया है, उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति का मूल्य 35 करोड़, 63 लाख, 50 हजार, 326 रुपये है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री रहे चकराता विधायक प्रीतम सिंह की संपत्ति 2012 में 75 लाख, तीन हजार, 995 रुपये थी, जो इस बार बढ़कर आठ करोड़, 10 लाख, 21 हजार 731 रुपये हो गई है। वहीं सुरेंद्र सिंह जीना की संपत्ति 10 करोड़, 52 लाख, 98 हजार 662 रुपये से बढ़कर 62 करोड़, 62 लाख, 26 हजार 727 रुपये हो गई है। मसूरी विधायक गणेश जोशी की संपत्ति 2012 में 97 लाख, 35 हजार, 913 रुपये थी, जो बढ़कर तीन करोड़, 27 लाख, 53 हजार, 164 रुपये हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की संपत्ति 55 लाख, 15 हजार, 340 रुपये से बढ़कर तीन करोड़, 43 लाख, 86 हजार 184 हो गई है। 2007 में उनकी कुल संपत्ति का मूल्य करीब नौ लाख रुपये ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी बढ़ी विधायकों की संपत्ति
विधायक - 2012 - 2017
डा. हरक सिंह - 15325337 - 26895976
दिनेश अग्रवाल - 11436220 - 64531498
प्रेमचंद अग्रवाल     - 10493143 - 32406964
बंशीधर भगत - 7064709 - 13402479
राजेंद्र भंडारी - 6337969 - 8458838
हरबंश कपूर - 4871984 - 7828540

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed