फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In BJP's Voter Chetna Mahabhiyan, the office bearers

Dehradun News: मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान

Thu, 24 Aug 2023 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
In BJP's Voter Chetna Mahabhiyan, the office bearers

विज्ञापन




वोटर चेतना महाभियान में शामिल हुए पदाधिकारी

भाजपा के वोटर चेतना महाभियान में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने के कार्य को पूरी जिम्मेदारी से करने की अपील की।



विकासनगर के एनफील्ड ग्राउंड में आयोजित वोटर चेतना अभियान में जिला प्रभारी विनय रूहेला व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं के संबंध में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जानकारी देने के साथ मतदान के प्रति भी उन्हें जागरूक करना है।




इसके अलावा जो युवा अभी 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं, उन्हें भी मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने का काम कार्यकर्ता करेंगे। इस दौरान बूथ स्तर के पदाधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए भी कहा गया। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मातबर सिंह बिष्ट, कृष्णा तोमर, सरफराज जाफरी, विपुल मूसला, रविंद्र धीमान, अनिल कुमार, अरूण मित्तल, ऋषभ अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed