{"_id":"66d22f6df47255e8a00e0303","slug":"in-an-old-dispute-an-mbbs-student-was-stabbed-by-dehradun-news-c-5-1-drn1032-489696-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुराने झगड़े में हरिद्वार के एमबीबीएस छात्र को चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुराने झगड़े में हरिद्वार के एमबीबीएस छात्र को चाकू घोंपा
विज्ञापन
I
I
Iचाकू मारने वाला भी एमबीबीएस का छात्र, ऊधमसिंहनगर का है निवासी
I
I
I
I
I
Iपीड़ित की हालत नाजुक, सुभारती अस्पताल के आईसीयू में चल रहा इलाजI
पुराने झगड़े में एक एमबीबीएस के छात्र को साथी छात्र ने चाकू घोंप दिया। हमले के बाद से पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है। वह डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी एमबीबीएस के छात्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि आदित्य पंत निवासी ज्वालापुर हरिद्वार गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। वह कैंपस में ही बने हॉस्टल के कमरा नंबर 406 में रहता है। गत 28 अगस्त को उसी की कक्षा में पढ़ने वाले कुलदीप गंगवार निवासी आवास विकास कॉलोनी, किच्छा, ऊधमसिंहनगर ने आदित्य पंत के पेट में चाकू घोंप दिया। कुलदीप गंगवार भी इसी हॉस्टल में पांचवीं मंजिल पर रहता है। हमला करने के बाद वह वहां से भाग निकला। हमले में घायल आदित्य पंत की आंतें, लीवर आदि में गंभीर चोट आई हैं। इसके कारण अस्पताल के डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा।
एसओ ने बताया कि आरोपी कुलदीप गंगवार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में पंत आदि ने गंगवार को पीट दिया था। इसके बाद से गंगवार को उसके साथी चिढ़ाते आ रहे थे। लिहाजा, वह गत 28 अगस्त को तांव में आया और चाकू लेकर सीधे पंत के कमरे में चला गया। पंत उस वक्त बेड पर लेटा हुआ था। दोनों में पहले कहासुनी हुई और इसी बीच उसने चाकू निकालकर पंत के पेट में घोंप दिया।