फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Important contribution of Home Guard

कानून व्यवस्था बनाए रखने में होमगार्ड जवानों का अहम योगदान : सीएम

Thu, 07 Dec 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of Home Guard
ननूरखेड़ा स्थित होमगार्ड मुख्यालय में बुधवार को उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। रैतिक परेड में जवानों के मोटरसाइकिल पर साहस, कौशल एवं संतुलन के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जवान हमारे सहयोगी हैं और विभिन्न नागरिक सेवाओं में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। राज्य में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में उनका योगदान रहता है।
विज्ञापन


होमगार्ड के जवानों को कड़ी धूप, बरसात और कड़कड़ाती ठंड में यातायात एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करते हुए उन्होंने देखा है। कहा कि चाहे कोविड महामारी हो, वीआईपी कार्यक्रम हो या फिर कांवड़ जैसे बड़े आयोजन होमगार्ड्स जवान निष्काम सेवा भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में प्रथम बार महिला एवं पुरुष होमगार्ड्स को आत्मरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसी वर्ष विभागीय बैंड मस्का बाजा की भी स्थापना की गई है जो एक सराहनीय प्रयास है। राज्य में होमगार्ड्स हेल्प डेस्क भी बेहतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 330 महिला होमगार्ड जवानों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रशिक्षण के बाद वे जल्द ही संगठन में अपना योगदान देंगी। अब 300 पुरुष होमगार्ड जवानों की भर्ती की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने होमगार्ड विभाग की सेवा से पृथक एवं मृतक होमगार्ड की परिजनों को दो-दो लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। नव चयनित 320 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए बनाई गई प्रशिक्षण पुस्तिका, आपदा एवं बचाव कार्य के लिए बनाए गए होमगार्ड विभाग के द्रुत एप का विमोचन किया। विभिन्न कार्यों के लिए ट्रांजिट कैंपों के लिए भूमि पूजन, केंद्रीय प्रशिक्षण में ऑब्सटेकल ट्रैक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार, कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



होमगार्ड जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब



उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर महिला और पुरुष होमगार्ड जवानों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। इनका मुख्यमंत्री के साथ ही उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। होमगार्ड जवानों के मोटरसाइकिल दस्ता दहाड़ ने साहस कौशल एवं संतुलन को प्रदर्शित करते हुए 13 कलाओं का प्रदर्शन किया। इन हैरतअंगेज प्रदर्शनों ने सबको दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। इसके साथ ही मस्का बैंड के शानदार प्रदर्शन ने भी लोगों को भा गया।







इन्हें मिले पदक

विशिष्ट सेवा मेडल एवं प्रमाण पत्र

- अमिताभ श्रीवास्तव, डिप्टी कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स
- राजीव बलोनी डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड






सराहनीय सेवा के लिए मेडल एवं प्रमाण पत्र

- मोहन सिंह खाती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होमगार्ड, अल्मोड़ा
- राजपाल राणा अवैतनिक प्लाटून कमांडर होमगार्ड चमोली



द्रुत एप से तत्काल मिलेगी सहायता

कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि परेड में नवीन भारती महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों की चार टोलियां सम्मिलित की गई हैं। सभी टोलियों की कमांडर महिला होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। चार जनपदों की नवीन भारती महिला होमगार्ड का प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण केंद्र में पूर्ण हो गया है। बाकी 188 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण गतिमान है। कहा कि आपदा राहत एवं बचाव के लिए विभाग की ओर से द्रुत एप बनाया गया है, इसे होमगार्ड स्वयंसेवकों की मैपिंग कर ली गई है। एप के माध्यम से होमगार्ड स्वयंसेवकों को सूचना प्राप्त होगी एवं न्यूनतम तीन होमगार्ड बचाव के लिए पहुंचेंगे। अधीनस्थ जनपदों में होमगार्ड बैरक एवं ट्रांजिट कैंप के लिए भूमि आवंटित कर ली गई है।

कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि परेड में नवीन भारती महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों की चार टोलियां सम्मिलित की गई हैं। सभी टोलियों की कमांडर महिला होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। चार जनपदों की नवीन भारती महिला होमगार्ड का प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण केंद्र में पूर्ण हो गया है। बाकी 188 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण गतिमान है। कहा कि आपदा राहत एवं बचाव के लिए विभाग की ओर से द्रुत एप बनाया गया है, इसे होमगार्ड स्वयंसेवकों की मैपिंग कर ली गई है। एप के माध्यम से होमगार्ड स्वयंसेवकों को सूचना प्राप्त होगी एवं न्यूनतम तीन होमगार्ड बचाव के लिए पहुंचेंगे। अधीनस्थ जनपदों में होमगार्ड बैरक एवं ट्रांजिट कैंप के लिए भूमि आवंटित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed