IMA POP 2021: जेंटलमैन कैडेटों ने परेड में की शानदार कदमताल, उप समादेशक व मुख्य प्रशिक्षक ने ली सलामी
IMA POP 2021: पासिंग आउट परेड 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें देश-विदेश के 387 जेंटलमैन कैडेट शिरकत करेंगे। इसके बाद 319 जेंटलमैन कैडेट बतौर अफसर भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सैन्य अकादमी में आगामी शनिवार 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड से पहले आयोजित डिप्टी कमांडेंट परेड में कैडेटों ने शानदार कदमताल की। इस दौरान कैडेट पूरे जज्बे और जोश में दिखे। डिप्टी कमाडेंट व मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल अलोक जोशी ने पासिंग बैच के कैडेटों से सलामी लेकर उन्हें अग्रिम बधाई दी। कैडेटों को दो दिन बाद कमांडेंट परेड (फुल ड्रेस रिहर्सल परेड) की अग्नि परीक्षा भी पास करनी होगी।
11 दिसंबर को पासिंग आउट परेड
भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें देश-विदेश के 387 जेंटलमैन कैडेट शिरकत करेंगे। इसके बाद 319 जेंटलमैन कैडेट बतौर अफसर भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे। जबकि मित्र देशों की सेना के लिए भी 68 सैन्य अफसर मिलेंगे।
इस परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम गणमान्यों व सेना के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं परेड में शिरकत करने से पहले पासिंग आउट बैच के सभी 387 जेंटलमैन कैडेटों ने मंगलवार को डिप्टी कमांडेंट व चीफ इंस्ट्रक्टर परेड (रिहर्सल परेड) में शिरकत की।
मुख्य पासिंग आउट परेड से पहले पासिंग आउट बैच के कैडेटों को एज्युडेंट परेड, डिप्टी कमांडेंट परेड व कमांडेंट परेड में शिरकत करना पड़ता है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह को अकादमी के चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर पासिंग आउट बैच के इन जेंटलमैन कैडेटों ने आईएमए गीत की धुन पर कदमताल करते हुए आईएमए के उप समादेशक मेजर जनरल जोशी से विदाई ली।
इससे पहले उप समादेशक ने रिहर्सल के तौर पर बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड का निरीक्षण कर पासिंग आउट बैच के जेंटलमैन कैडेटों से जनरल सैल्यूट लिया। परेड के दौरान जेंटलमैन कैडेट जोश व जज्बे से भरपूर दिखे। उप समादेशक ने अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेटों को रिहर्सल के तौर पर सोर्ड ऑफ ऑनर के साथ ही गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।