फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ima pop 2020 on 12th December: Traffic Route Diverted plan

देहरादून: कल से आईएमए परेड के कारण रूट रहेगा डायवर्ट, ये है रूट प्लान और समय...

Fri, 04 Dec 2020 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Dec 2020 10:19 AM IST
सार

  • पांच से 12 दिसंबर तक आईएमए में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

विज्ञापन
Ima pop 2020 on 12th December: Traffic Route Diverted plan

विस्तार

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में होने वाली पासिंग आउट परेड के मद्देनजर क्षेत्र में रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। 12 दिसंबर को होने वाली परेड के कार्यक्रम पांच दिसंबर से ही शुरू हो जाएंगे। इसके मद्देनजर एक निर्धारित समय में आईएमए क्षेत्र पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार भारी वाहनों की आवाजाही के लिए भी प्लान बनाया गया है।

विज्ञापन


ये रहेगा डायवर्जन प्लान:
- बल्लूपुर से आने वाला यातायात रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बैरी से होते हुए प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जाएगा।
- प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डाइवर्ट कर रांगणवाला बैरियर की ओर निकाला जाएगा। ये वाहन रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर पंडितवाड़ी की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डाइवर्ट किया जायेगा। यह यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाई पास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देहरादून से विकासनगर हरबर्टपुर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की ओर भेजा जाएगा।

यह रहेगा समय 
 - पांच और आठ दिसंबर को सुबह सात बजे से दोपहर 12.30 बजे तक परेड होनी है। इसके लिए सभी भारी वाहन सुबह 6.45 बजे से दोपहर 12.45 तक डायवर्ट किए जाएंगे। 
- नौ दिसंबर को शाम साढ़े चार बजे से साढ़े सात बजे तक परेड होनी है, जिसके लिए सभी भारी वाहन शाम सवा चार बजे से 7.45 बजे तक डायवर्ट किए जाएंगे। 
- 10 व 11 दिसंबर को परेड सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और शाम साढ़े चार बजे से साढ़े सात बजे तक परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर सभी भारी वाहन सुबह दोनों पालियों में कार्यक्रम से 15 मिनट पहले और खत्म होने के 15 मिनट बाद तक डायवर्ट किए जाने हैं। 
- 12 दिसंबर को सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे तक होने वाली परेड के लिए सुबह 6.45 से दोपहर 12.45 तक रूट डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed