IMA Pop 2020 : चीन सीमा पर नियंत्रण में हालात, नेपाल के साथ जल्द सुलझाए जाएंगे मुद्देः सेना प्रमुख
- भरोसा रखें, सीमा पर हालात नियंत्रण में : सेना प्रमुख
- आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड में शिरकत करने पहुंचे जनरल नरवाणे
- कहा- चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए सेना के स्तर पर बातचीत जारी
- नेपाल के साथ भारत के पुराने गहरे संबंध, सभी समस्याएं आपस में सुलझा लेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने कहा कि देशवासी भरोसा रखें। चीन सीमा पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर पर कई दौर की वार्ता हो चुकी है। बातचीत अब भी जारी है और उसका सकारात्मक असर देखने को भी मिल रहा है। दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटी हैं। आपसी बातचीत के जरिए दोनों देशों के बीच सीमा रेखा को लेकर जो विवाद है उसको सुलझा लिया जाएगा।
IMA Pop 2020: मुंह पर मास्क पहन परेड में शामिल हुए कैडेट, अंतिम पग पार कर देश सेवा में हुए समर्पित
I would like to assure everyone that entire situation along our borders with China is under control. We're having a series of talks which started with Corps Commander level talks&has been followed up with meetings at local level b/w Commanders of equivalent ranks: Army Chief Gen pic.twitter.com/Pl3x1ICmfC
— ANI (@ANI) June 13, 2020
शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में शिरकत करने पहुंचे जनरल नरवाणे ने मीडिया से बातचीत में यह बातें कही। भारत-चीन सीमा पर चल रहे विवाद के सवाल पर सेना प्रमुख ने कहा कि चीन से सटी उत्तराखंड की सीमा पर भी स्थिति सामान्य है।
हमारी सेना हर चुनौती से पार पाने में सक्षम हैं। लिपुलेख और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्र में पड़ोसी देश नेपाल द्वारा किए जा रहे विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ हमारे मजबूत रिश्ते हैं। दोनों देशों के बीच सदियों से भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध हैं। दोनों देशों के बीच नाते-रिश्तेदारी भी है। नेपाल के साथ भी सभी विवाद बैठकर सुलझा लिए जाएंगे।
Entire situation on borders with China under control, ongoing dialogue will settle all perceived differences: Army chief.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 13, 2020
हमारी सेना उनके नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने दे रही
पाकिस्तान से सटी सीमा पर मौजूदा हालात और घाटी के हालात पर सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने कहा कि पड़ोसी मुल्क हमारी सीमा में घुसपैठ कराने की लगातार कोशिश कर रहा है। लेकिन, हमारी सेना उनके नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने दे रही है। घाटी में आतंकवाद को करारा जवाब दिया जा रहा है। स्थानीय लोग अब आतंक से तंग आ चुके हैं।
वह लगातार आतंकियों के बारे में सेना को इनपुट भी दे रहे हैं। उसी इनपुट्स पर सेना ऑपरेशन चलाकर आतंकियों का सफाया भी कर रही है। पिछले दस दिन में 15 से अधिक आतंकियों को मारा जा चुका है। घाटी में सेना, पैरा मिलिट्री फोर्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य से ऑपरेशन ऑल आउट अपने अंजाम तक पहुंच रहा है।
गलवान क्षेत्र में दोनों देशों की सेना पीछे हटी
चीन की सेना पिछले एक माह से भी अधिक समय से लद्दाख और उत्तराखंड से सटी सीमा पर अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। वह कई बार एलएसी को भी क्रॉस करने की कोशिश कर चुका है। लेकिन, भारतीय सेना चीनी सेना को उसी की भाषा में जवाब दे रही है। वहीं बातचीत के जरिए भी सीमा विवाद का हल ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
कुछ दिन पहले लद्दाख के गलवान क्षेत्र को लेकर भारत और चीन के मिलिट्री अफसरों के बीच बातचीत हुई थी। मेजर जनरल लेवल की इस बातचीत में गलवान क्षेत्र में तनाव को कम करने पर चर्चा हुई थी। छह जून को भी दोनों देशों के कोर कमांडरों के स्तर पर बातचीत हुई है। भारत की ओर से इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने किया था। जबकि चीन की ओर से मेजर जनरल लियू लिन बातचीत में शामिल हुए थे। इस वार्ता के बाद गलवान क्षेत्र से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटी।