{"_id":"60b9215f8ebc3e34fd384e0d","slug":"ima-parade-2021-route-diversion-plan-released-from-5-june-to-12-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए परेड 2021: पांच से 12 जून तक बदले रहेंगे शहर के कई रूट, ये रहेगा प्लान... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए परेड 2021: पांच से 12 जून तक बदले रहेंगे शहर के कई रूट, ये रहेगा प्लान...
Fri, 04 Jun 2021 12:09 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:09 AM IST
सार
एसपी यातायात एसके सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए जनता से भी अपील की जा रही है कि वह यातायात सुगम बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
आगामी 12 जून को होने वाली आईएमए पासिंग आउट परेड को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। जो पांच जून से 12 जून तक लागू रहेगा। इस दौरान आइएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। यह डायवर्जन अलग-अलग दिनों में अलग-अलग समयावधि के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
आईएमए पीओपी 2021: कोरोना संकट के बीच 12 जून को होगी पासिंग आउट परेड, कैडेट्स के परिजन नहीं होंगे शामिल
विज्ञापन
ये रहेगा प्लान
- परेड के दौरान आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
- बल्लूपुर से आने वाला पूरा यातायात रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठीबेरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा।
- प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर की ओर निकाला जाएगा। यह यातायात रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर पंडितवाड़ी की ओर जा सकेगा।
विज्ञापन
- विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हर्बटपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा।
- सेलांकुई/भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव की ओर भेजा जाएगा।
- देहरादून से विकासनगर हर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
- देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला होते हुए जीएमएम रोड होते हुए कमला पैलेस की ओर से शिमला बाईपास की ओर निकाला जाएगा। यह यातायात शिमला बाईपास से विकासनगर की ओर जा सकेगा।
- भारी वाहनों को हर्बटपुर, शिमला बाईपास चौक और बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
तिथि और समयावधि
पांच जून -
05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
भारी वाहन सुबह 05.00 बजे से 11.30 बजे तक डायवर्ट किए जाएंगे।
आठ जून
सुबह 05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
भारी वाहन सुबह 05.00 बजे से 11.30 बजे तक डायवर्ट किए जाएंगे।
10 जून
05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
भारी वाहन सुबह 05.00 बजे से 11.30 बजे तक डायवर्ट किए जाएंगे।
11 जून
सुबह 07.00 बजे से 09.30 बजे तक।
भारी वाहन सुबह 06.45 बजे से 10.00 बजे तक डायवर्ट किए जाएंगे।
12 जून
सुबह 05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
भारी वाहन सुबह 05.00 से 11.30 बजे तक डायवर्ट किए जाएंगे।